सीएम पार्रिकर ने दिखाए तेवर, कांग्रेसियों को सौंप दी राज्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकरपणजी। मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन सरकार में बुधवार को दो नए मंत्रियों -मौविन गोदिन्हो तथा विश्वजीत राणे- को शामिल किया। नवनियुक्त दोनों मंत्री पूर्व कांग्रेसी नेता हैं। राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने गोदिन्हो तथा राणे को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पिछले सप्ताह भाजपा में शामिल होने से पहले राणे ने राज्य विधानसभा में 16 मार्च को हुए विश्वास मत के दिन कांग्रेस पार्टी तथा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, राज्य में चार फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गोदिन्हो कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे।

पर्रिकर के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में भाजपा से पांच (मुख्यमंत्री सहित), गोवा फॉरवर्ड से तीन, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी से दो तथा दो निर्दलीय विधायक मंत्री हैं।

पर्रिकर ने संवाददाताओं से कहा कि इसी सप्ताह नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा।

राज्य विधानसभा चुनाव में 13 सीटें जीतने वाली भाजपा ने पिछले महीने गठबंधन सरकार का गठन किया था। 40 सदस्यों वाली राज्य विधानसभा में कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं।

LIVE TV