
विवादित फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ ने दो हफ्ते सिनेमाघरों में पूरे किए हैं, अब यह सिनेमाघरों से लगभग बाहर है। पांच दिन की दौड़ में ही हांफने लगी थी। पांच दिन में इसकी कमाई केवल 15.50 करोड़ रुपए थी। अब 14 दिन बाद इसकी कुल कमाई लगभग 25 करोड़ रुपए है। यह फ्लॉप रही है। लोगों ने इस नकली फिल्म पर जरा यकीन नहीं किया और देखने के लिए टिकट नहीं खरीदे।
इस पर इसके सामने रिलीज हुई ‘उरी’ का असर भी रहा। ‘उरी’ ने चार दिन में 45.75 करोड़ रुपए कमा लिए थे और आज इसकी कमाई 135 करोड़ के करीब है। ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को इसकी बुराइयों ने ही मारा। फिल्म को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के इर्द-गिर्द ही रखा गया लेकिन सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पात्रों की जमकर बुराई की गई, जो इस फिल्म की नीयत पर सवाल उठाता है।
संजय बारू का रोल करने वाले अक्षय खन्ना ये कहानी अपने नजरिये से सुना रहे हैं। फिल्म में कई अच्छी बातें हैं और कुछ जगह नीयत पर शक होता है। कोई विचारधारा यह बना दे, इतनी ताकत इसमें नहीं है। बता दें कि भारत में इसे 1300 स्क्रीन्स मिली हैं, और विदेश में 140।
उमेश की रफ्तार से हारा केरल, फाइनल में विदर्भ
इसका तेलुगु और तमिल वर्जन 18 जनवरी को रिलीज होगा। अंग्रेजी की तारीख अभी तय नहीं है। इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका में अनुपम खेर हैं। फिल्म का निर्देशन विजय रत्नाकर गुट्टे ने किया है। फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय बारू की भूमिका निभा रहे हैं जो कि पूर्व प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार थे। बारू की किताब पर इस फिल्म को बनाया गया है।