भारत में बढ़े कोरोना संकट से टुटा ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा का दिल, ट्वीट कर बोलीं..

देश में कोरोना से बैगडे हालात नियंत्रित होते नज़र नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को एक बार फिर देश में 3 लाख से ज्यादा कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए। देश में उत्पन्न हुई ऐसी परिस्तिथियों को देख कर, विदेश में बसीं बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा का दिल टूट गया है। इसपर अपना दुख जताते हुए उन्होंने एक ट्वीट किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, “मेरा दिल टूट गया है। भारत कोरोनावायरस से पीड़ित है और अमेरिका ने जरूरत से ज्यादा 550M टीकों का ऑर्डर दिया है। AstraZeneca को दुनिया भर में बांटने के लिए आपको धन्यवाद, लेकिन मेरे देश में स्थिति गंभीर है। क्या आप वैक्सीन भारत को तत्काल साझा करेंगे?” प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

LIVE TV