
REPORT-समी अहमद
सीतापुर – यूपी के सीतापुर में शहर के व्यस्ततम इलाके में बाइक सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना में दो गोली युवक के जा लगी।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की घटना के बाद इलाके में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक पर हुए हमले को लेकर पुलिस जहां पुरानी रंजिश को लेकर घटना को होना बता रही है वही घायल युवक के घरवाले हमलावरों द्वारा लड़कियों से छेड़छाड़ का विरोध करने को लेकर गोली मारना बताया जा रहा है।
शहर कोतवाली इलाके के पुराने सीतापुर निवासी शिवम सिंह आज सरे शाम अपनी बाइक से जब घर जा रहा था। तभी बाइक सवार दो हमलावरो ने पक्के पुल के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग की इस घटना में दो गोलियां शिवम सिंह के जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा ।सरे शाम हुई फायरिंग की घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई। सड़क के किनारे फल विक्रेता व अन्य सामग्री बेचने वाले अपने सामनो को छोड़कर भाग गए ।वही आनन-फानन में शिवम सिंह को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां।
सीओ सिटी योगेंद्र सिंह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पूरे घटनाक्रम को लेकर शिवम सिंह की मां गीता सिंह का आरोप है कि हमलावर उसके घर के पास बनी पानी की टंकी के पास आकर बैठते हैं और आने जाने वाली महिलाओं वा लड़कियों पर छींटाकशी करते हैं। जिसका विरोध शिवम सिंह ने किया था। इसी बात को लेकर हमलावरों ने उसे गोली मार दी।
खुशखबरी ! मिल रहा हैं शिक्षक बनने का ये है सुनहरा मौका, PGT के पदों पर निकली बम्पर भर्तियां…
फायरिंग की घटना को लेकर सीओ सिटी योगेंद्र सिंह का कहना है दो अज्ञात बाइक सवार लोगों ने शिवम सिंह को गोली मारी। पूछताछ में शिवम ने शानू गद्दी के द्वारा गोली मारना बताया गया है। जबकि दूसरे हमलावर की वह पहचान नहीं कर पाया। सीओ सिटी ने दावा किया हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर शिवम को गोली मारी गई है। 2017 में शिवम और शानू के बीच गोली चली थी। जिसमें सानू वादी था और शिवम सिंह मुलजिम था।इसी घटना को लेकर आज हुई फायरिंग की घटना की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं।