इस विदेशी लड़की का पूजा-पाठ का दुलर्भ दृश्य, क्या आपको भी करता है गदगद

रिपोर्ट – भुपेन्द्र बरमण्डलिया

झाबुआ, मध्य प्रदेश। फ्रांस से भारत केँ हिंदू धर्म को जानने के लिए 20 हजार किलो मीटर की यात्रा कर चुकी 28 वर्षीय आईगेट्स ने कहा कि भारत की अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनना एक बड़ी खुशखबरी है। कई सालों से लोगों की इस खुशखबरी का इंतजार था।

पूजा-पाठ

आपको बता दें आईगेट्स ने साईकल से शुरू की थी यात्रा। अभी तक वह तक केदारनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री, सोमनाथ, बनारस के काशी विश्वनाथ और मंदिरों के दर्शन कर चुकीं हैं।

बहुत छोटी सी मोपेड पर भारत का झंडा और भगवानों केँ फ़ोटो लगाकर घूमती ये 28 वर्षीय  युवा लड़कीं फ्रांस केँ  नगर angers की रहने वाली है।  22 महीनों से भारत की यात्रा पर हैँ। बचपन मे भारत के भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के बारे में दोस्तो से सुना था तभी से भारत के धर्म से प्रभावित हुई इस लड़कीं केँ मन मे भारत आकर मंदिरों के दर्शन करने और भारत की धार्मिक संस्कृति की जानने की उत्सुकता थी और इस के चलते यह भारत भ्रमण पर है।

हमीरपुर में पीसीएफ खाद खरीद केंद्र पर किसानों से बदसलूकी कर रहे शराबी कर्मचारी

जो गाड़ी आईगेट्स लेकर चलती हैँ उस गाडी में पीछे की तरफ एक दानपेटी भी है। आईगेट्स इस दानपेटी में आए पैसे से रास्तों में मिलने वाले लोगों और पशुओं के कुछ लेकर लिए दान कर देती है।

भगवान राम के अयोध्या में होने जा रहे मंदिर निर्माण पर आईगेट्स ने कहा कि ये बहुत खुशी का विषय है कि भारत के लोगो की वर्षो पुरानी प्रतीक्षा समाप्त हुई और अब भारत की अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनने जा रहा है। मैं भारत के लोगों को शुभकामनाएं देती हूं। भगवान श्रीराम की अयोध्या के दर्शन केँ लिए उत्सुक हूं और जल्द ही वहां जाऊगी।

 

 

LIVE TV