भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आज से आयोजित

पिछड़ा वर्ग सम्मेलनलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग सम्मेलनों की कड़ी में शनिवार को आधा दर्जन जिलों में सम्मेलन आयोजित किए गए हैं। ये पिछड़ा वर्ग सम्मेलन सहारनपुर, बलिया, आगरा जिला,फिरोजाबाद, इटावा तथा बिजनौर जिले की विधानसभाओं में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश मंत्री व पिछडा़ वर्ग सम्मेलन के सहप्रभारी अमर पाल मौर्य ने दी।

यह भी पढ़े : राहुल गांधी जीजा को बचाने के लिए मिले थे पीएम मोदी से, CBI ने किया मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि रामपुर मनिहारन व देवबंद विधानसभा क्षेत्र में सांसद धर्मेन्द्र कश्यप एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गोपाल अंजान, बलिया नगर व बैरिया विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री परशुराम कुशवाहा तथा बुद्धलाल विश्वकर्मा, आगरा जिले की एत्मादपुर व टूण्डला विधानसभा सीट के सम्मेलन में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग एसपी सिंह बघेल व रामचन्द्र प्रधान के अलावा अन्य विधानसभा क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में विभिन्न पार्टी के पदाधिकारी व नेता मौजूद रहेंगे।

रैली का जायजा लेंगे माथुर

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार की रात लखनऊ आ गए। वह शनिवार को कानपुर जाएंगे। जहां वह 19 दिसम्बर को होने वाली पीएम मौदी की परिवर्तन रैली की तैयारियों का जायजा लेंगे। उसके बाद शाम को यहीं लखनऊ वापस आ जाएंगे।

LIVE TV