करण को आई बच्चों की याद, शेयर की पहली तस्वीर
मुंबई। करण जोहर कुछ दिनों से अपने बच्चों से दूर हैं। न्यूयॉर्क में करण 18 वें आईफा 2017 को होस्ट करने पहुंचे थे। आईफा तो खत्म हो गया है लेकिन करण अभी वहीं हैं। ऐसे में करण को अपने बच्चों की याद सता रही है।
करण ने इस याद में अपने बच्चों की पहली तस्वीर शेयर की है। बच्चों के जन्म से लेकर अब तक उनकी एक झलक देखने को नहीं मिली थी। करण ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की पहली तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है।
यह भी पढ़ें : Birthday Special: रानी की डिमांड पर हुई थी बॉलीवुड में भूमि की एंट्री
तस्वीर शेयर करते हुए करण ने कैपशन, ‘आई मिस माय बेबीज…रूही एंड यश’ लिखा है। हालांकि पहली तस्वीर में भी बच्चों का चेहरा नहीं दिखा है। इस तस्वीर में महज रूही और यश के हाथ दिख रहे हैं।
बता दें, करण इन दोनों बच्चों के सरोगेट पापा हैं। रुही और यश का जन्म मार्च के महीने में सरोगेसी से हुआ है। करण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दोनों के नाम की जानकारी दी थी।
यह भी पढ़ें :‘बरेली की बर्फी’ का पहला पोस्टर लॉन्च
इसके अलावा कुछ घंटे पहले करण ने सोशल मीडिया पर एक और तस्स्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह गौरी खान, सुज़ैन खान, सोनाली बेंद्रे और ऋतिक रोशन के साथ एंजॉय करते दिख रहे हैं। करण की यह तस्वीर न्यू यॉर्क की है।
वीडियो सोर्स: Dharma Productions