अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोटेरा स्टेडियम में अपने संबोधन की शुरुआत, नमस्ते कहकर की। होली से लेकर दिवाली तक, विवेकानंद से लेकर पटेल तक की बात कर के हर हिंदुस्तानी के दिल को छू लिया। उन्होंने भारत में व्याप्त भारत का विविधता की जमकर तारीफ की।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत – अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ सकता है। दोनों देश अपनी सीमाओं को सुरक्षित रख सकते हैं। दोनों देश साथ मिलकर आतंकवाद को खत्म करने की ताकत रखते हैं। इस विषय पर दोनों देश साथ में काम करेंगे। हम पाकिस्तान के साथ मिलकर आतंकवाद को खत्म करने की पूरी कोशिश करेंगे।
ट्रंप ने इसरो के चंद्रयान मिशन का जिक्र करते हुए कहा कि हम भारत के साथ अपने अतंरिक्ष कार्यक्रम को बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि भारत भविष्य में और तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगा।
US President Donald Trump: America loves India, America respects India and America will always be a faithful and loyal friend to the Indian people. pic.twitter.com/mAUZo8QaGv
— ANI (@ANI) February 24, 2020
मोटेरा स्टेडियम में अपने संबोधन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और अमिताभ बच्चन-धर्मेंद्र की फिल्म शोले, क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली, भांगड़ा डांस, भारत के रंगों के त्योहार होली और दीपों के त्योहार दीवाली का जिक्र करके भारतीयों का दिल छूने की कोशिश की।