नए आईपीएस अधिकारियों से पीएम मोदी ने की बात, बोले अफसरों की पढ़ाई देश के काम आती हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हैदराबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के नए अधिकारियों के साथ वस्तुतः संबोधित कर बातचीत कर रहे हैं। प्रशिक्षु अधिकारी पीएम मोदी से भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं। साथ ही वह अपना अनुभव भी साझा कर रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अफसरों की पढ़ाई देश सेवा में काम आती है। पीएम मोदी ने कहा कि पुलिस अधिकारी अगर अपने फिटनेस को मजबूत करेगी तो समाज भी बेहतर होगा। 

Image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी सुबह 11 बजे होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। IPS अधिकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं। इस सेवा के अधिकारियों को या तो राज्य संवर्ग से पदोन्नत किया जाता है या राष्ट्रीय स्तर की सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से चुना जाता है।

बता दे अकादमी देश का शीर्ष पुलिस प्रशिक्षण संस्थान है। नए भर्ती हुए पुलिस अधिकारी, जो आईपीएस में शामिल होते हैं, उन्हें वहां प्रशिक्षित किया जाता है। अकादमी सेवारत आईपीएस अधिकारियों के लिए विभिन्न सेवाकालीन पाठ्यक्रम भी संचालित करती है।
IPS अधिकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं। इस सेवा के अधिकारियों को या तो राज्य संवर्ग से पदोन्नत किया जाता है या राष्ट्रीय स्तर की सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से चुना जाता है।

LIVE TV