धीरे धीरे इंसान से जानवर में बदलता जा रहा इस शख्स का शरीर, जानें क्या है कारण…

दुनिया में जितने तरह के लोग हैं उतने ही तरह के उनके शौक भी हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि लोगों को तरह-तरह की चीजों का शौक होता है।

किसी को किताबें पढ़ने का, किसी को घूमने का,किसी को पुरानी चीजों के संग्रह का तो वहीं कुछ लोगों को संजने-सवरने और नई-नई चीजों के एक्सपेरिमेंट का शौक होता है।

धीरे धीरे इंसान से जानवर में बदलता जा रहा इस शख्स का शरीर

कभी-कभी इन्हें देखकर बिल्कुल सामान्य सा लगता है तो वहीं कभी ये बेहद ही अजीब प्रतीत होते हैं।

आजकल लोगों में यह ट्रेंड बना हुआ है कि वे दूसरों से अलग दिखें। कुछ हटकर और अलग करने की चाह में इंसान कभी-कभार कुछ ऐसा कर गुजरता है जिसे देखकर यकीन कर पाना सम्भव नहीं हो पाता है।

आज हम आपको एक ऐसे ही लड़के के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपने अजीब शौक के चलते कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

सबसे पहले बता दें कि यह लड़का ब्राजील का रहने वाला है। इस शख्स का नाम रॉडरिगो ब्रागा है। पेशे से आर्टिस्ट रॉडरिगो को आर्ट के बारे में जानने की हमेशा उत्सुकता बनी रहती है।

रॉडरिगो को अपने फिल्ड में नए-नए एक्सपेरिमेंट करना भी बेहद पसंद है। इससे उसे कला के तमाम पहलुओं के बारे में जानने का और उन्हें एक्सप्लोर करने का अवसर मिलता है।

कला के प्रति इस दीवानगी और एक्सपेरिमेंट के चलते उसने अपने साथ कुछ ऐसा कर दिया जिसके बारे में सोचना भी नामुमकिन है। दरअसल रॉडरिगो ने खुद को कुत्ते के रूप में बदल दिया। जी हां, रॉडरिगो ने सर्जरी करवाकर अपने चेहरे पर एक कुत्ते का चेहरा लगवा लिया है।

3 साल से है गायब “Munna Bhai MBBS” के ये अभिनेता

जिसके चलते अब रॉडरिगो की शक्ल बिल्कुल एक कुत्ते के जैसे ही लगती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो आजकल बहुत ट्रेंड कर रहा है जिसमें यह दिखाया जा रहा है कि किस तरह से रॉडरिगो ने ऑपरेशन करवाकर अपने चेहरे को कुत्ते का रूप दिया।

रॉडरिगो के इसी लुक के चलते लोग उसे ‘डॉगमैन’ के नाम से जानने लगे हैं।रॉडरिगो के जानने वालों के लिए उसे इस रूप में देखना आम है लेकिन, जब कोई अंजान उसे देखता है तो उसके लिए अपने होश को काबू मेंं रखना कई बार बहुत मुश्किल हो जाता है।

LIVE TV