दुखद: कोरोना ने छीन लिया देश से ‘फ्लाइंग सिख’, जिंदगी की लंबी दौड़ जीत कर कहा अलविदा

बीते कई हफ्तों से कोरोना के चलते लोकप्रिय धावक और पूर्व ओलंपियन पद्मश्री मिल्खा सिंह (91) का चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां उनका बीती रात निधन हो गया। फ्लाइंग सिख के नाम से दुनिया भर मे मशहूर मिल्खा सिंह ने बीती शुक्रवार रात को अपनी आखिरी सांसें ली। आपको बता दें कि वह बीती 19 मई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद वह अपने घर पर ही इलाज करा रहे थे।

लेकिन बावजूद इसके जब उन्हें राहत नहीं मिली तो उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उन्हें चडीगढ़ के पीजीआई में शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन उनकी हालत दिन पर दिन नाजुक होती जा रही थी। वहीं बीती शुक्रवार को जब उनका ऑक्सीजन लेवल अचानक तेजी से नीचे जाने लगा तो उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई। डॉक्टरों के अनुसार उनका शरीर बुखार से तप रहा था। इसी दौरान रात करीब 11.30 बजे उन्होंने दम थोड़ दिया।

आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लेकिन संक्रमण के चलते वह पहले से बेहद कमजोर हो चुके थे। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर है। गौरतलब है कि बीते दिनों मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का भी कोरोना के चलते निधन हो गया था। उनका निधन 13 जून की शाम को हुआ था। मिल्खा और निर्मल में काफी जुड़ाव था। जिसके बाद दोनों ही दुनिया को अलविदा कह कर अनंत में लीन हो गए।

LIVE TV