डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन

चमोली. लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर लोगों में गुस्सा है। आए दिन डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इसी के चलते, जोशीमठ मुख्य चौराहे पर डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंक नारेबाजी की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि लगातार बढ़ते डीजल पेट्रोल के दामों से आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों के कारण बसों और टैक्सी के किराए में भी बढ़ोतरी हो गई है, जिससे आम आदमी को सफर करना मुश्किल हो गया है।

LIVE TV