जिसने भी की इस पेड़ को काटने की कोशिश, उसे मिली सिर्फ मौत…

आपने कई ऐसे पेड़ देखे होंगे जो देखने में काफी अजीब लगते हैं और इनकी बनावट भी काफी डरावनी होती है। साथ ही कई ऐसे भी पेड़ होते हैं जिन्हें पूजा जाता है।

आज हम आपको ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे लोग डरते हैं। लोगों का मानना है कि जो भी इस पेड़ को काटने की कोशिश करता है उसकी मौत हो जाती है।

जिसने भी की इस पेड़ को काटने की कोशिश

लोगों के सवालों का विषय बन चुका यह पेड़ पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब के चरोटी कलां गांव में मौजूद है।

इस गांव के लोगों का कहना है कि जिस किसी ने इस पेड़ को काटने की कोशिश की है वो जिंदा नहीं बचा है।

दरअसल यह बरगद का एक पेड़ है जो काफी घना है। यह पेड़ लगातार बड़ा और विशाल होता चला जा रहा है क्योंकि कोई इसे काटने की कोशिश नहीं करता है।

रूह कंपा देने वाली है चीन की ये परंपरा, जिसे जानकर छलक जायेंगे आपके आंसू…

इस पेड़ की जड़ जिस भी खेत में जाती है किसान उस खेत को छोड़ देता है लेकिन इस पेड़ को काटने की हिम्मत नहीं करता है।

गांव वाले बताते हैं। एक बार एक शख्स ने इस पेड़ के जड़ को काट दिया था। जिसके कुछ ही दिनों बाद उस शख्स की मौत हो गयी थी।

LIVE TV