जानें पहली बार कब मनाया गया था हिंदी दिवस

सितंबर का महीना शुरू हो चुका है इस महीनें की 14 तारीख को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। आपको बता दें, प्रतिवर्ष हिंदी दिवस 14 सितंबर को ही मनाया जाता है। देश में पहली बार 14 सितंबर, 1953 को हिंदी दिवस मनाया गया था। हिंदी दिवस मनाने की शुरूआत राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर की गई।

राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की स्थापना सन् 1936 में हुई थी और इसका मुख्य केंद्र महाराष्ट्र के वर्धा में था। बता दें, हिंदी दिवस को मनाने के पीछे का प्रमुख उद्देश्य राष्ट्रभाषा हिंदी को न केवल देश के हर क्षेत्र में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी प्रसारित करना है।

हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए हिंदी के महान साहित्यकार व्यौहार राजेन्द्र सिंह ने कठिन परिश्रम किया, जिसके फल स्वरूप हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा मिला। सन् 1949 में 14 सितंबर को सविंधान सभा ने व्यौहार राजेन्द्र सिंह के कठिन परिश्रम और गहन प्रयासों को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से हिंदी को देश की राष्ट्रीय भाषा बनाने का निर्णय लिया।

LIVE TV