
मुंबई : बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं प्रियंका चोपड़ा भी यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। वहीं न्यूयॉर्क में 10वें वार्षिक महिला सम्मेलन के दौरान प्रियंका ने खुलासा किया कि उन्हें यौन शोषण का सामना करना पड़ा था और इस बारे में बोलने पर उन्हें कोई शर्म नहीं है। लेकिन उनका कहना हैं की ये सब मेरे साथ तब हुआ जब मैं बहुत यंग थी।

बता दें की हमारे देश की सभी महिलाओं ने इसे भुगता है लेकिन अब ये मामले सामने आ रहे हैं। जहां प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की अकेली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं बल्कि उनसे पहले ऐसी कई एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने खुद के साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया हैं।
देखा जाये तो कल्कि केकलां ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से एक अलग जगह बनाई है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि ‘जब मैं 9 साल की थी तो मेरा यौन शोषण हुआ। मैंने एक शख्स को संबंध बनाने की अनुमति दी थी लेकिन तब मुझे इसका मतलब नहीं पता था। मेरा सबसे बड़ा डर ये था कि ये बात मेरी मां को पता ना चल जाए। पैरेंट्स को अपने बच्चों के साथ सेक्स एजुकेशन पर खुलकर बात करनी चाहिए।
बॉलीवुड को गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्में देने वाले जाने-माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप भी यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं। अनुराग कश्यप को कई सालों तक लगातर यौन शोषण का शिकार होना पड़ा। अनुराग ने बताया कि उस बुरे सपने से उनका निकलना मुश्किल था लेकिन वह उससे बाहर निकले और आगे बढ़ते गए।
सितार वादक और संगीतज्ञ पंडित रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर ने भी खुद के साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया था। वह बचपन में इसकी शिकार हुई थीं। इस घटना से उन्हें मानसिक और भावनात्मक तौर पर चोट पहुंची थी।
दरअसल सोमी अली की पहचान बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ-साथ सलमान खान की पूर्व प्रेमिका के रूप में भी की जाती है। सोमी ने काफी पहले इस बात को कुबूल किया था कि महज 5 साल की उम्र में यौन शौषण का शिकार हुई थीं। सोमी बहुत छोटी उम्र में घरेलू हिंसा की भी शिकार हुईं।
कंगना रनौत ने खुद के साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि ‘जब मैं 16 साल की थी तो मैंने यौन शोषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जो लोग खुद अपने लिए खड़े होते हैं उनके मनोबल को नहीं गिराना चाहिए।
एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने अपनी बायोग्राफी में बताया था कि 15 साल की उम्र में उनके को-एक्टर ने उनका शोषण किया था। रेखा ने बताया कि फिल्म के एक शॉट के लिए एक्टर विश्वजीत ने जबरदस्ती 5 मिनट तक किस किया था।
जहां इससे रेखा शॉक में रह गईं क्योंकि उन्हें इस किस के बारे में बताया ही नहीं गया था। जब रेखा के साथ ये सब हो रहा था तब शूट के दौरान सेट पर मौजूद लोग सीटियां बजाते रहे और खुश हो रहे थे।
https://www.youtube.com/watch?v=ruSrnQt-t-E