जानिए इस स्मार्टवॉच के बारे में जो मनुष्य के शरीर की गर्मी से होगी चार्ज , IFA 2019 में हुई लांच…

भारत में वैज्ञानिकों इ काफी तरक्की की हैं। वहीं देखा जाये  तो स्मार्टफोन  के साथ – साथ भारत में स्मार्ट घड़ी भी लांच हो गयी हैं। बतादें की बर्लिन में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक शो में एक ऐसा स्मार्ट स्मार्टवॉच पेश की गयी हैं , जिसे चार्ज करने की कोई आवश्यकता नही हैं।

 

 

खबरों के मुताबिक वहीं एलजी का 360 डिग्री मुड़ने वाला स्मार्टफोन पेश किया है। दुनिया के सबसे बड़े इस इलेक्ट्रॉनिक शो में एक ऐसा स्मार्टवॉच पेश की गई है जिसे कभी चार्ज करने की जरूरत ही नहीं है।

जानिए इस रहस्मयी जगह के बारे में , जहां हर समय कड़कती रहती हैं आकाशीय बिजली…

आइए जानते हैं IFA 2019 में लॉन्च हुई कुछ ऐसी ही अनोखी चीजों के बारे में –

PowerWatch smartwatch –

मैट्रिक्स नाम की कंपनी ने आईएफए 2019 में अपनी पावरवॉच-2 (PowerWatch-2) पेश की है जिसे कभी चार्ज करने की जरूरत ही नहीं है। अब सवाल यह है कि आखिर यह स्मार्टवॉच चार्ज कैसे होगी तो कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच आपकी आपके शरीर की गर्मी से चार्ज हो जाएगी। इसमें 1.2 इंच की ब्लैक एंड व्हाइट डिस्प्ले है। इसमें थर्मोमीटर और सोलर चार्जिंग भी है। इसके अलावा इसमें जीपीए और फिटनेस ट्रैकर जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Samsung Bot Chef –

दरअसल सैमसंग ने अपने बॉट शेफ की एक झलक इस इलेक्ट्रॉनिक शो में दिखाई। इवेंट में सैमसंग के बॉट शेफ ने डिब्बे से नमक निकालकर प्लेट में छिड़का भी। सैमसंग के बॉट शेप एक तरह से दो रोबोटिक बाहें हैं। ये रोबोट आराम से खाना बना सकते हैं। तो जल्द ही ये रोबोट आपको किसी होटल में आपके लिए खाना बनाते हुए दिख सकते हैं।

 

 

SimpleHuman Sensor Mirror Hi Fi
कल्पना कीजिए कि आपके घर में एक आईना है जिसमें स्पीकर भी और लाइट भी है। आईएफए 2019 में सिंपलह्यूमन सेंसर मिरर हाई-फाई लॉन्च हुआ है जिसमें ब्लूटूथ स्पीकर है और इसमें वॉयस असिस्टेंट भी है। इसमें वाई-फाई और ब्लूटूथ का भी सपोर्ट है। इसकी लाइट को लेकर कंपनी का दावा है कि इससे पूरे कमरे में रौशनी मिल सकती है।

 

 

Babeyes
देखने में तो ये किसी खिलौने की तरह हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इनकी आंखों में कैमरा लगा है। इनमें लगा है कि कैमरा बेबी प्वाइंट ऑफ व्यू से वीडियो रिकॉर्ड करता है ताकि बच्चे बड़े होकर अपना वीडियो देख सकें कि वे बचपन में कैसे थे। Babeyes में मोशन डिटेक्टर सेंसर है जो कि 720 पिक्सल पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें 20 सेकेंड के वीडियो क्लिप बनते हैं। इसकी बैटरी लाइफ 5 घंटे की है।

Safera Sense
यह एक खास सेंसर डिवाइस है जो आपके किचन में रहेगा। उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कि आपके किचन में धुंआ भर गया या फिर स्टोव काफी गर्म हो गया तो यह सेंसर आपको अलार्म बजाकर आपको अलर्ट करेगा।

 

 

 

LIVE TV