जानिए इन 7 बॉलीवुड स्टार्स को नहीं है वोट डालने का अधिकार, बेहद खास हैं वजह
मुंबई : देश में आज से 17 वीं लोकसभा के लिए चुनाव शुरू हो चुके हैं। जहां चुनाव सात चरणों में होंगे। वहीं 11 अपैल से शुरू होने वाले आम चुनाव का आखिरी चरण 19 मई को होगा। लेकिन 23 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। ऐसे में बात करेंगे उन बॉलीवुड स्टार्स की जिनका वोटिंग लिस्ट में दूर-दूर तक नाम नहीं है। इनमें बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का नाम भी शामिल हैं।
![वोट](https://livetoday.online/wp-content/uploads/2019/04/09-1512767543-evms7-02-1496397972-12-1510463793-1.jpg)
![](https://livetoday.online/wp-content/uploads/2019/04/09-1512767543-evms7-02-1496397972-12-1510463793-300x225.jpg)
बता दें की वोटिंग लिस्ट से अभिनेत्री कटरीना कैफ का नाम भी नदारद हैं। जहां उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है जिसके चलते उनके पास भारत का मताधिकार नहीं है।
श्रीलंकाई ब्यूटी और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का जन्म मनामा में हुआ था। ऐसे में उनके पास श्रीलंका की नागरिकता है। बता दें कि उनके पिता एलरॉय फर्नांडिस एक श्रीलंकन तमिलियन हैं और उनकी मां किम मलेशिया से हैं।
बॉलीवुड में फिल्म ‘रॉकस्टार’ से नाम कमाने वाली अभिनेत्री नरगिस फाखरी भी भारत में रहकर भी वोट नहीं डाल सकतीं। उनका जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। उनके पास अमेरिकी पास पोर्ट और नागरिकता हैं।
वहीं, बॉलीवुड के ‘बेबी डॉल’ सनी लियोनी के पास भी भारत की नागरिकता ना होने की वजह से वोटिंग लिस्ट से उनका नाम गायब है। उनका असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। उनका जन्म सर्निया, कनाडा में एक सिख परिवार में हुआ।
दरअसल आलिया भट्ट के पास भी भारत की नागरिकता नहीं है। जी हां, उनकी मां सोनी राजदान बर्मिंघम से हैं और उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। यही कारण है कि आलिया के पास भी ब्रिटिश पासपोर्ट और नागरिकता है।
लिस्ट में फ्लॉप एक्टर इमरान खान का भी नाम आता है। वह अमेरिका के विस्कॉन्सिन के शहर मेडिसन में पैदा हुए थे। लेकिन मां-बाप के तलाक के बाद उन्हें कैलिफोर्निया जाना पड़ा। यही अभिनेता की आगे की पढ़ाई पूरी हुई। बता दें कि उनके पास अमेरिकी नागरिकता और पासपोर्ट है।
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की। बता दें कि अक्षय के पास कनाडा की नागरिकता और उनका पासपोर्ट भी कनाडा से पंजीकृत है। गौरतलब है कि अक्षय को कनाडा की नागरिकता सम्मान के तौर पर मिली हुई है।
उन्हें कनाडा की “यूनिवर्सिटी ऑफ विंडसर” से ऑनरेरी डॉक्टरेट लॉ की डिग्री मिली हुई है। जहां इसके बाद उन्हें कनाडा की ऑनरेरी सिटीजनशिप भी दी गई। ऐसे में अक्षय कुमार का नाम भारत की वोटिंग से लिस्ट गायब हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=Z-oXQsF1hzw