
REPORTER- UMA MISHRA
मऊः मऊ जिले के कलेक्ट्रेट में जनपद स्तरीय कृषक जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें फसल अवशेष प्रबंधन कर हर्बल खेती और आर्गेनिक खेती के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। जिससे किसान अपनी आय को बढा सके।
इस गोष्ठी में गाजीपुर जनपद के अमौरा गांव से आये किसान रंग बहादुर सिहं ने किसानों को बताया कि ऐलोबेरा, घृतकुमारी, सतावरी औऱ सुगन्धा का खेती कर किसान कम भूमि में कम लागत लगा कर अधिक आय कमा सकते है। ऐलोबेरा और घृतकुमार के पौधे से जूस और जेल बनता है।
जिससे दर्द कमजोरी, वीर्य और नपुसंकता की समस्या दूर होती है। इसके अलावा सतावरी और सुगन्धा से चूर्ण बनता है। जिससे गैसटिक, पीलीया, सुगर सहित कई गंभीर बीमारियों को खत्म करने में लाभकारी होता है।
बर्गर खाना इस युवक को पड़ा भारी , चली गई युवक की आंखों की रोशनी…
इसकी खेती कर किसान ना सिर्फ अपने देश में अपने फसला का मोल भाव कर सकते है। बल्कि विदेशी मुद्रा में अपनी कमाई कर सकते है। इसके बाद जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों को प्रेरित किया जा रहा है कि इऩ फसलों की खेती करे। ताकि उनको ज्यादा से ज्यादा लाभ हो सके।