
आज के समय लोग घर का खाना कम बाहर का खाना ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं देखा जाये तो बच्चे से लेकर युवाओं तक जम फ़ूड जैसे बर्गर पिज़्ज़ा आदि चीज़े बहुत ज्यादा खाते हैं।
वहीं हम सभी जानते हैं कि जंक फूड खाने से हमारी सेहत खराब होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि जंक फूड का सेवन करने से आंखों की रोशनी भी गायब हो सकती है। आप इस बात को जानकर हैरान न हों यह बिल्कुल सच्ची घटना है। दरअसल, ब्रिटेन में 17 साल के किशोर की आंखों की रोशनी चली गई और कम सुनाई भी देने लगा।
जहां इसका कारण यह है कि वह पिछले दस साल से चिप्स, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, सॉसेज के अलावा कुछ खाया ही नहीं। पूरे दस साल तक वह जंक फूड पर ही निर्भर रहा। ब्रिस्टल चिल्ड्रन हॉस्पिटल के चिकित्सकों का कहना है कि ब्रिटेन में इस तरह का पहला मामला है। हालांकि किशोर को ब्रिस्टल आई हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
दरअसल किशोर का इलाज कर रहे डॉक्टर डेनाइज एटन का कहना है कि किशोर के खानपान में सिर्फ जंक फूड आइटम्स ही शामिल थे। उसने कभी भी कोई फल और सब्जी नहीं खाएं। और उसे अदिक फलों और सब्जियों के रंग पसंद ही नहीं है। इसलिए चिप्स और प्रिंगल्स ही उसकी डाइट बन गई। इसके कारण किशोर को अवॉइडेंट रिस्ट्रिक्टिव फूड इंटेक डिसऑर्डर हो गया।
देखा जाये तो डॉ एटम और उनके सहयोगियों के अनुसार उसके शरीर में विटामिन बी12 बहुत कम हो गया था, इसके अलावा कुछ दूसरे जरूरी विटामिन-मिनरल जैसे कॉपर, सेलेनियम और विटामिन डी की मात्रा भी कम हो गई। इसके कारण आंखों को ब्रेन से जोड़ने वाली ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचा और आंखों की रोशनी जाती रही।
लेकिन प्रोसेस्ड खाने में शुगर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होने के कारण सुनने की क्षमता पर असर पहुंचा और हड्डियां भी कमजोर हो गईं। वजन, हाइट और बीएमआई भी सामान्य है। ईटिंग डिऑर्डर के चलते किशोर की यह हालत हुई है, जो इस उम्र में बच्चों को नहीं होती है। उसे विटामिन सप्लीमेंट दिए गए हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=REVxN5zdaDs