
आपने सांप को हमेशा देखा होगा. लेकिन बतादें कि ये दुनिया का ऐसा अजूबा सांप हैं , जिसे देखकर आप हिरन हो जायेगे। बतादें कि अमेरिका के न्यूजर्सी में एक ऐसा दुर्लभ सांप मिला है, जिसके दो मुंह और चार आंखें हैं जबकि शरीर एक ही है। इस सांप को दो पर्यावरण सलाहकारों ने ढूंढा है, जो बर्लिंगटन काउंटी में हर्पेटोलॉजिकल एसोसिएट्स के लिए काम करते हैं।
खबरों के मुताबिक इस सांप को डेव शेंडलर नाम के शख्स ने पकड़ा था, इसलिए सांप का नाम उनके ही नाम पर ‘डबल डेव’ रखा गया है।यह सांप विषैले पिट वाइपर की प्रजाति का है। इसकी लंबाई आठ से दस इंच है।
दरअसल डेव शेंडलर ने बताया कि दो मुंह होने की वजह से यह सांप काफी धीरे चलता है। ऐसे में इसका जंगल में जीना काफी मुश्किल है, क्योंकि कोई भी जानवर आसानी से इसको शिकार बना सकता है। डेब शेंडलर के मुताबिक, दो मुंह वाले इस सांप को अपने पास रखने के लिए विशेष परमिशन की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद ही इस पर शोध किया जा सकेगा।
https://www.youtube.com/watch?v=Msytm9EivLw