छह महीने बाद ही पत्नी ने कर ली थी आत्महत्या, संघर्ष से कभी पीछे नहीं हटे पवन सिंह, आज है सुपरस्टार
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह बुधवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 को आरा में हुआ था। पवन के जन्मदिन पर उनके फैंस और भोजपुरी के तमाम एक्टर्स उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं, आज हम उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़ी उन किस्सों को बताएंगे जिन्होंने उन्हें सुपर स्टार बनाया। पवन सिंह एक्टर के साथ ही सिंगर भी है। पवन ने अपने करियर की शुरूआत 11 साल की उम्र में की थी। उनका पहला एलबन ‘ओढ़निया वाली’ था। लेकिन, 2008 में आए एलबम ‘लॉलीपॉप लागेलू’ से वो रातों रात स्टार बन गए थे। जो गाना आज भी देश-विदेश में छाया हुआ है।

पवन सिंह ने 2007 में आई फिल्म ‘रंगली चुनारिया तोहरे नाम’ में प्रमुख भूमिका निभाई थी। पवन सिंह गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे। शुरुआती दौर में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था लेकिन अब उनके पास वो सब कुछ है जिसका उन्होंने कभी सपना देखा था।
पवन सिंह की जिंदगी में जब सब कुछ थम सा गया था
बता दें कि, पवन सिंह ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी नीलम से थी। नीलम ने शादी के छह महीने बाद ही 8 मार्च 2015 को मंबई में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उनका कई एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ा था। सबसे ज्यादा चर्चा अक्षरा सिंह के साथ अफेयर को लेकर हुई। हालांकि इन सभी खबरों को दरकिनार करते हुए पवन सिंह ने दोबारा परिवार की पसंद से शादी कर ली। उनकी दूसरी पत्नी का नाम ज्योति है।
पवन सिंह के सुपर हिट गाने
पवन सिंह कई गाने आज हिट लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन जो सबसे ज्यादा खास है वह है- तू लगावेलु जब लिपिस्टिक हिलेला आरा डिस्टिक, सानिया मिर्जा कट नथुनिया जान मारेला और लॉलीपॉप लागेलू।
पवन सिंह की हिट फिल्में
की बात करें तो उन्होंने त्रिदेव, पवन पुरबइया, एक दूजे के लिए, संग्राम, जिद्दी, सरकार राज, ले के आजा बैंड बाजा ए पवन राजा, वीर बलवान, जान लेबू का, गदर, सत्या, तेरे जइसा यार कहां, चैलेंज समेत कई हिट फिल्में की हैं।