REPORT- VINEETA KHURANA
ऋषिकेश। देश के विभिन्न कोनों में मनाई जाने वाली छठ पूजा महोत्सव का रंग अब तीर्थनगरी में भी चढ़ने लगा है। कई सालों से नगर की ह्रदय स्थली कही जाने वाली त्रिवेणी घाट पर भव्य छठ पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
जबकि शहर के अन्य कई गंगा घाटों पर भी इसकी झलकियां देखने को मिलती है। छठ पूजा की तैयारियों को लेकर शहर में अभी से रौनक दिखाई देने लगी है। जगह-जगह छठ पूजा महोत्सव के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है।
कार्तिक मास की शुक्ल षष्टी को सूर्य साधना का महापर्व छठ पूजा के रूप में मनाया जाता है। जब कोई पर्व सूर्य उदय के साथ-साथ जीवन के उदय का प्रतिक हो जाय तो वह हमारे जीवन में महोत्सव बन जाता है।
जन का मन : उपचुनाव की हार-जीत से आम चुनाव की तुलना करना गलत
आज ऋषिकेश के त्रिवेणी गंगा घाट पर पूजा करने वाले लोगो की भीड़ देखी गई, जो गंगा किनारे पत्थरों से प्लेटफार्म बनाने में जुटे हुए थे। वही विदेशी पर्यटक भी इससे काफी अभिभूत नजर आए।