गोवा से देश हुआ शर्मसार, विदेशी महिला के उतारे कपड़े फिर मारकर दिया…
गोवा। गोवा से एक ऐसी खबर सामने आई है जो पूरे देश को शर्मसार कर देगी। यहां पर एक 23 साल के यूवक ने ब्रिटेन से भारत आई महिला की रेप के बाद हत्या कर दी है। गोवा बीच महिला अपने दोस्त के साथ यहां होली मनाने आई थी। घटना के बारे में पुलिस को तब खबर हुई जब बुधवार को महिला का शव एक लोकप्रिय गोवा बीच में मिला।
बताया जा रहा है कि 23 साल के अपराधी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराधी का नाम विकास भगत है। लोगों ने बताया कि था कि विकास भगत घटना के पहले विदेशी पर्यटकों के साथ दक्षिणी गोवा के पलोलेम बीच पर दिखा था।
भगत ने महिला से रेप का जुर्म कबूल कर लिया और उसने पूछताछ में बताया है कि पहचान छुपाने के लिए उसने उसकी हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि महिला का शव खून से लथपत शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला था। उसके चेहरे और सिर पर गहरी चोट के निशान थे। वह होली मनाने के लिए 23 फरवरी को गोवा पहुंची थी।