गायक के के की मौत के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस, जानिए क्यों आयोजक और होटल स्टाफ से होगी पूछताछ
प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कृष्णाकुमार कुन्नाथ केके का 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका निधन कोलकाता में दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ। कथिततौर पर उनकी तबियत कोलकाता के नजरूल मंच पर संगीत प्रस्तुति देने के दौरान बिगड़ गई। इसके बाद वह होटल आए और गिर गए। रात साढ़े दस बजे उन्हें कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में ले जाया गया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मशहूर गायक केके के निधन के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने असामान्य मौत का मामला दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि केके के चेहरे व सिर पर चोट के निशान मिले हैं। इसके बाद पुलिस आयोजक और होटल के लोगों से पूछताछ कर रही है।
उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि
उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू ने कहा कि प्रसिद्ध गायक श्री कृष्णकुमार कुन्नाथ के आकस्मिक निधन से व्यथित हूं। अपनी भावपूर्ण आवाज और मधुर गायन के लिए जाने जाने वाले श्री केके का निधन संगीत की दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। शांति!