गाजियाबाद शहर के सपा नेताओ को उस समय अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। जब एक मामले शहर के नामचीन सपा नेताओ का गुट एक मामले मे सिफारिश करने एस पी सिटी के पास पहुचा। जहा एस पी ने न सिर्फ उन्हे जमकर लताड़ा बल्कि आगे से ऐसी सिफारिश न लाने की हिदायत भी दी। दरअसल मामला विजयनगर मे रहने सपा के विधानसभा महासचिव मुकेश शर्मा से जुडा है। जिसके खिलाफ 308 का मुकदमा दर्ज हुआ। जिसकी पैरवी करने ये नेता पहुचे। जिनमे एक सपा प्रत्याशी भी थे। इन नेताओ ने एस पी सिटी के पास जाते उन्हे दबाव मे लेना शुरू कर दिया। जिसके बाद एस पी सिटी सलमान ताज ने सभी को हडका दिया। वहा बैठे सपा नेताओ मे से एक नेता ने अपने सपा प्रत्याशी होने व एक ने सपा का अध्यक्ष होने का भी हवाला देकर दबाव बनाने की कोशिश की । लेकिन बात नही बनी। और सिटी एस पी ने कहा मे आपको नही जानता। गौरतलब है कि विजयनगर एस ओ पहले खुद सपा नेता का नाम आने के बाद कारवाई करते से कतरा रहे थे। लेकिन जब एस पी सिटी ने खुद दखल दिया। तब जाकर मुकदमा हुआ। कुल मिलाकर इस घटना से ये साबित होता है। कि पुलिस अधिकारी क्राइम को लेकर किसी भी दबाव को सहने के मूड मे नही है।
Related Articles
शेख हसीना को फांसी की सजा: बांग्लादेश ICT ने सुनाया मृत्युदंड, छात्र आंदोलन में हत्याओं का दोषी करार
November 17, 2025 - 2:59 pm
बिहार में नई सरकार गठन की दिशा में बड़ा कदम: नीतीश कुमार ने सोमवार को सीएम पद से इस्तीफा दिया, 20 नवंबर को शपथ ग्रहण
November 17, 2025 - 12:43 pm
भारत का अमेरिका से पहला लंबी अवधि का एलपीजी आयात अनुबंध: सालाना आयात का 10% हिस्सा, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती
November 17, 2025 - 11:55 am
बेंगलुरु में डिजिटल अरेस्ट का सनसनीखेज मामला: सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला से 32 करोड़ की ठगी
November 17, 2025 - 11:51 am
सऊदी अरब में भीषण हादसा: तेलंगाना के 42 उमराह यात्रियों की बस-टैंकर टक्कर में मौत
November 17, 2025 - 11:47 am
