
रिपोर्ट:अमन कुमार
लखनऊ : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 75 वीं जयंती आज पूरे देश में उनको याद करते हुए धूमधाम से मनाई जा रही है। राजीव गांधी की 75 वी जयंती के अवसर पर यूपी कांग्रेस कमिटी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रमों की अगुवाई कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर खुद राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर करते नजर आए। इस दौरान राज बब्बर ने यूपी में पेट्रोल-डीजल के बढ़ाए गए दाम को लेकर आंदोलन की घोषणा की।
राजीव गांधी की 75 वीं जयंती के अवसर पर आज राज बब्बर ने कालिदास मार्ग और राजीव चौक स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही आज कांग्रेस कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई द्वारा रक्तदान शिविर, और कांग्रेस सेवा दल द्वारा पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण कार्यक्रम रखे गए है।
प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की अगुवाई सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता तमाम कार्यक्रमों में सुबह से ही लगे दिखाई दिए। इस मौके पर राज बब्बर ने राजीव गांधी को याद करते हुए कहा जिन्होंने मील के पत्थर बनाएं चाहे वह संचार क्रांति हो चाहे महिला सशक्तिकरण हो आज आज इस मौके पर लोग उनके लिए इतिहास के पन्ने फाड़कर उन पन्नों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
जिनमें राजीव गांधी के सुनारों कामों का उल्लेख हो। राजीव गांधी का नाम जब भी लिया जाएगा उनके अच्छे कामों को लेकर देश हित में किए गए तमाम कार्यों को लेकर राजीव गांधी ने तमाम योजनाओं को और सुविधाओं को देश के गरीब तबके तक पहुंचाने का काम किया। शिक्षा व्यवस्था को और भी बेहतर उन्होंने किया था देश में टेक्नोलॉजी का संचार बढ़ाया था आज हम सब उनको श्रद्धांजलि देकर प्रणाम करते हैं।
ख़ुफ़िया गैंग का हुआ खुलासा , चवन्नी-अठन्नी में खरीदा डेटा…
वहीं उत्तर प्रदेश में डीजल और पेट्रोल पर टैक्स बढ़ोतरी को लेकर राजबब्बर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कल से उत्तर प्रदेश के अंदर एक प्रदेश व्यापी आंदोलन करने जा रही है। लगातार बढ़ रही महंगाई की वजह से आम लोगों का जीना मुहाल हो रहा है जिसकी सत्ता में बैठे लोगों को कोई चिंता नहीं है उनको नींद से जगाने के लिए कांग्रेस पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ आंदोलन करने जा रही है , जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सबसे पहले शुरुआत करेगी।