कलयुगी मां ने अपने प्रेमी से करवाया नाबालिग बेटी का 5 माह तक दुष्कर्म

नाबालिग रेपछत्‍तीसगढ़ शहर में दुष्मुंकर्म के मामलों ने पुलिस प्रााशासन को हिला रखा है। ऐसे ही एक शर्मनाक मामला पेश आया है।  मुंगोली जिले की एक मां की ऐसी घिनौनी करतूत सामने आई है, जिसने मानवता के साथ-साथ मां-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। नाबालिग बच्ची के साथ उसकी अपनी सगी मां ने अपने प्रेमी से 5 माह तक दुष्कर्म करवाया।

घटना टेमरी गांव की है। जहां बच्ची उसकी मां और पिता साथ रहते थे। मगर पिता काम के सिलसिले में दूसरे शहर गया हुआ था। उसके जाने के बाद घर पर उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी दोनों अकेले रहती थीं। इस बीच उसकी पत्नी ने गांव के ही दुर्गेश साहू से  अवैध संबंध  बना लिए।

इसके बाद उसकी मां ने अपनी नाबालिग बेटी पर भी दुर्गेश साहू से अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। इसका विरोध करने पर उस मासूम के साथ उसकी अपनी सगी मां और उसका प्रेमी मार-पीट करने यातनाएं देने लगे। इसके बाद दुर्गेश साहू ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया और उस नाबालिग के साथ दुष्‍कर्म का यह सिलसिला पांच महीने तक लगातार चलता रहा। पिता उपने घर वापस आया तो उसकी बेटी ने पूरी घटना अपने पिता को बताई।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पिता अपनी पुत्री के साथ सिटी कोतवाली में अपनी पत्नी और आरोपी दुर्गेश साहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने धारा 376 व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया और बच्ची को नरक में ढ़केलने वाली मां को गिरफ्तार कर लिया, जबकि आरोपी दुर्गेश साहू पुलिस की गिरफ्त से फरार है। मुंगेली पुलिस उसकी तलाश में कर रहा है।

LIVE TV