
उत्तर प्रदेश : रामपुर सीट जया प्रदा के लिए नई नहीं है, वो साल 2004 से लेकर 2014 तक रामपुर की सांसद रही हैं। इस दौरान सीट पर उनकी दावेदारी बतौर सपा उम्मीदवार रही थी लेकिन इस बार उनकी दावेदारी सपा के उम्मीदवार आजम खान के खिलाफ है। दोनों के बीच जमकर नोकझोक चल रही है लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब आजम खान जया प्रदा के लिए वोट मांगा करते थे।

बता दें की जया प्रदा के राजनीतिक सफर की बात हो और ये दो नाम सामने न आए ये कैसे हो सकता है। वो दो नाम हैं- आजम खान और अमर सिंह। कभी बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री रहीं जया को लेकर सपा प्रत्याशी आजम खान ने अश्लील टिप्पणी की है। मामला बढ़ चुका है। जया प्रदा और आजम खान मामले में अब पूर्व सपा महासचिव अमर सिंह की एंट्री हो चुकी है। अमर सिंह ने आजम खान को राक्षस कहा है।
दरअसल आज़म खान और जया प्रदा के बीच आज जो खटास है उसके पीछे की अपनी वजह है। एक समय था जब दोनों के बीच न सिर्फ मधुर संबंध थे बल्कि राजनीति में दोनों एक दूसरे के साथ खड़े नजर आते थे। जहां दोनों के बीच पहली बार केमेस्ट्री साल 2004 में देखने को मिली। जब जया प्रदा सपा में शामिल हुई थीं और रामपुर से उन्होंने सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था।
https://www.youtube.com/watch?v=ruSrnQt-t-E