
ब्रिटेन की रहने वाली एक महिला को हीरे की अंगूठी पहनने का बहुत शौक था, लेकिन उसके पास उतने पैसे नहीं थे कि वो हीरे की अंगूठी खरीद सके।
इसलिए उसने मार्केट से एक ऐसी अंगूठी खरीदी जो दिखने में हीरे की तरह ही लगती थी।
करीब 33 सालों तक महिला उस अंगूठी को पहनी रही, लेकिन एक दिन जब उसे अंगूठी की सच्चाई पता चली तो उसका दिमाग ही चकरा गया।
हीरे की अंगूठी पहनने की चाहत में डेब्रा गॉडर्ड (55) नामक महिला ने मार्केट से महज 850 रुपये में हीरे जैसी ही दिखने वाली अंगूठी खरीदी थी।
करीब 33 सालों के बाद महिला के दिमाग में अचानक पता नहीं क्या आया कि उसने वो अंगूठी बेचने की सोची। इसके लिए उसने एक व्यक्ति से संपर्क किया।
उस व्यक्ति ने अंगूठी देखने के बाद महिला से उसे बेचने का कारण पूछा।
इसपर महिला ने बताया कि वो करीब 33 सालों से ये अंगूठी पहन रही है और अब वो अंगूठी में लगे नकली नग की वजह से उसे बेचना चाह रही है।
जेल में महिलाओं की हालत देख छलक जायेंगे आपके आंसू , जानें क्यों होता है इतना जुल्म…
यह सुनते ही उस व्यक्ति ने महिला को जो बताया, उसे सुनकर उसे बेहोश होते-होते बची।
व्यक्ति ने महिला को बताया कि वो जिस अंगूठी को नकली समझ कर पहन रही है, हकीकत में वो एक असली हीरे की अंगूठी है।
उसने बताया कि ये अंगूठी 26.27-k कैरट डायमंड से बनी है।
इसके बाद महिला उस अंगूठी को लेकर हीरों के एक एक्सपर्ट के पास पहुंची, जहां एक्सपर्ट ने महिला को वो अंगूठी नीलाम करने की सलाह दी।