
यूपी सरकार के खिलाफ जातिगत सर्वे का ऑडियो बनवाने के आरोप में पुलिस की ओर से आम आदमी पार्टी(आप) राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व से ही हजरतगंज कोतवाली में दर्ज मामले में राजद्रोह के साथ साजिश रचने, धोखाधड़ी की धाराओं की बढ़ोत्तरी की गयी है। इसी के साथ आईटी एक्ट भी लगाया गया है।

राजद्रोह के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद मुकदमा दर्ज होने के बाद संजय सिंह को पुलिस ने नोटिस भेजा है और 20 सितंबर तक पेश होने के लिए कहा है। संजय सिंह के साथ ही सर्वे करवाने वाली निजी कंपनी के तीन निदेशकों के खिलाफ भी राजद्रोह और धोखाधड़ी की धाराएं बढ़ाई गयी हैं।
आपको बता दें कि संजय सिंह के खिलाफ अभी तक तकरीबन 13 मामले दर्ज किये जा चुके हैं। जिसके बाद कुछ ही दिन पहले फोन पर एक सर्वे वाला ऑडियो सामने आया था। जिसमें सरकार पर जाति के आधार पर काम करने का आरोप लगाया गया था। ऑडियो सामने आने के बाद राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सर्वे की जिम्मेदारी ली थी। जिसके बाद उनके खिलाफ हजरतगंज में मुकदमा दर्ज करवाया गया था।