
11 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1918 – पोलैंड ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया था।
1937 – अमेरिका के क्लिंटन डेविसन और इंग्लैंड के सर जी पी थाॅमसन को भौतिकशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
1962 – कुवैत की नेशनल असेंबली ने संविधान को स्वीकार किया था।
1966 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी-12’ लांच किया था।
1973 – पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नयी दिल्ली में शुरू हुआ था।
1989 – बर्लिन की दीवार गिराने की शुरुआत हुई थी ।
2004 – यासिर अराफात का निधन। महमूद अब्बास पीएलओ के नये अध्यक्ष बनाएं गए थे।
2007 – अमेरिकी साहित्यकार नारमन मेलर का निधन हुआ था ।
2008- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा ने पार्टी महासचिव के पद से इस्तीफ़ा दिया दिया था।
2013 – सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र में भीषण चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से 100 लोग मारे गये थे।
11 नवंबर को जन्मे व्यक्तियों के नाम
1943- भारतीय परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोदक का जन्म हुआ था।
1936- हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कैलाश वाजपेयी का जन्म हुआ था ।
1936-हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री माला सिन्हा का जन्म हुआ था।
1924 – भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर आई. जी. पटेल का जन्म हुआ था।
1888- शिक्षा मंत्री अबुलकलाम आज़ाद का जन्म हुआ था।
1888- प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ जे. बी. कृपलानी का जन्म हुआ था।
1885- – प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं मजदूर महाजन संघ की संस्थापक अनसूया साराभाई का जन्म हुआ था।
11 नवंबर को हुए निधन
2008 – आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का निधन हुआ था।
1994 – कन्नड़ भाषा के कवि व लेखक कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा निधन हुआ था।
1971 – मशहूर फ़िल्म निर्देशक और संगीत में ध्वनि के जानकार देवकी बोस का निधन हुआ था।
1982 – , प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार उमाकांत मालवीय का निधन हुआ था।
11 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (मौलाना अबुल कलम आज़ाद का जन्म दिवस)