अलीगढ़ हत्याकांड: बच्ची के घर पहुंचेंगे राहुल गाँधी, पीड़ित परिवार से मिलेंगे

टप्पल में मासूम बच्ची की हत्या के मामले में सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के संवेदना जताने के बाद सोमवार को राहुल गांधी के निर्देश पर पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल महिला कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई में टप्पल बच्ची के घर पहुंचा।

rahul-gandhi

उन्होंने शोक ग्रस्त परिवार को सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से लेकर कार्यकर्ता तक सभी उनके साथ खड़े हैं। साथ ही भरोसा दिलाया कि जल्द ही राहुल गांधी टप्पल भी आ सकते हैं।

गुजरात में तूफान अलर्ट जारी : 100 किमी रफ्तार वाला चक्रवात मचा सकता है तबाही !

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुष्मिता देव (पूर्व सांसद) ने मृत बालिका के परिवारीजनों को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि इस दु:ख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी का उच्च नेतृत्व आपके साथ है।

जब भी आपको आवश्यकता पड़ेगी कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी होगी। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी आ सकते हैं। इससे पहले भी राहुल किसान आंदोलन के समय भट्ठा पारसौल पहुंचे थे।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने उच्च प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर ताजा स्थिति की जानकारी प्रतिनिधि मंडल को दी।

इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी रोहित चौधरी, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव समीना शफीक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रीती तिवारी, चौ. गंगा राम, चौ. जयपाल सिंह, शाहरुख खान, तल्हा अबरार, अखिलेश शर्मा, सोमवीर सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, शाहिद खान, अनिल सिंह चौहान, पिंकू बघेल, अटल चौधरी, जानी चौधरी, बिजेंद्र बघेल, प्रदीप चौधरी आदि थे।

LIVE TV