दुनिया में घूमना सभी को पसंद है जिनका शौक घूमने का होता है वो दुनिया के कोने-कोने में घूमना चाहते हैं। उन्हें हर सफर में कुछ नया खोजना होता है। हालांकि इस दुनिया में कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां जाने की सख्त मनाही होती है। आज हम आपको ऐसी रोमांचक जगहों के बारें में ही बताने जा रहे हैं जहां जाना खतरे से खाली नहीं।
ब्राजील के चर्चित शहर साओ पालो से 144 किलोमीटर दूर एक छोटा सा आईलैंड है, जहां 20 लाख से अधिक सांपों का घर है। इस आइलैंड का नाम Ilha de Queimada Grande है, लेकिन लोग इसे स्नेक आइलैंड कहते हैं। बताया जाता है कि यहां सिर्फ ब्राजील के नेवी ऑफिसर्स और रिसर्चर्स ही इस जगह पर गए हैं। दुनिया के सबसे खतरनाक सांप होते है वाइपर प्रजाति के सांप जो इसी आईलैंड पर पाए जाते हैं। इन सांप का जहर इतना खतरनाक होता है कि ये इंसान का मांस तक गला देता है। इस आईलैंड में कई हादसे हो चुके हैं, जिसके बाद से ब्राजील की सरकार ने यहां जाने पर बैन लगा दिया है।
सर्दियों में उठते ही ना निकल लें मॉर्निंग वॉक, पहले कर लें ये विशेष काम
रोम में एक शहर वेटिकन है, जहां आर्काइव हाउस को दीवारों में दफन कर दिया गया था। इसका नाम वेटिकन सीक्रेट आर्काइव है। यह रोम की ऑफिशल प्रॉपर्टी है। बताया जाता है कि इसमें कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद हैं। यहां जाने की किसी को परमिशन नहीं है।
जापान में ईसा श्राइन नाम की जगह है, जो श्राइन देवी अमातेरसु-ओमीकामी को समर्पित है। श्राइन को तीसरी शताब्दी में बनवाया गया था। इसकी इमारत पूरी तरह जर्जर है। हर साल यहां छह मिलियन से ज्यादा लोग तीर्थ यात्रा के लिए आते हैं, लेकिन इन लोगों के केवल इमारत के गेट्स तक ही जाने की और दूर से देखने की परमिशन होती है। ऐसा माना जाता है कि इसके अंदर एक जादुई शीशा है। यहां जाने की इजाजत सिर्फ महायाजक परिवार या पुजारी और जापानी शाही परिवार के सदस्यों को है।
सर्दियों के मौसम में पहने ये कपडे दिखेगे सबसे स्टाइलिश…
अटलांटा में एक सन ट्रस्ट बैंक है, इसमें कोका-कोला ड्रिंक बनाने का फॉर्मूला (कोका-कोला वॉल्ट, जॉर्जिया) सुरक्षा के बीच रखा गया है। इस फॉर्मूले को सन 1925 से यहां रखा गया है। इसे लॉकर रूम के रूप में रखा गया है। जिसमें बस खास लोगों को ही जाने की इजाजत है।