आपको इस गंभीर समस्या से नहीं उबरने देंगे रात में किए ये गलत काम

नई दिल्ली। जब भी हमारे बाल झड़ते या टूटते हैं तो हम बहुत परेशान हो जाते हैं। हम बिना इसके पीछे की वजह जाने सीधा डॉक्टर से संपर्क कर लेते हैं। लेकिन अगर आप कुछ चीजों पर ध्यान दें तो आपके बाल कभी नहीं टूटंगे और न ही आपको डॉक्टर के पास जाना पड़ेगा। हम अक्सर जाने-अनजाने ऐसी गलतियां करते रहते हैं जिनका हमारे बालों पर बेहद ही खराब असर पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे आपकी उन गलतियों के बारे में जो आप अक्सर अपने बालों के साथ करते रहते हैं।

गंभीर समस्याचोटी

लोगों का मानना होता है कि रात में चोटी बांध कर सोने से बालों को काफी फायदा मिलता है पर ऐसा नहीं है। रात में बाल बांध कर सोने से आपके बाल कमजोर हो जाते हैं जिससे वो झड़ने लगते हैं। टाइट चोटी भी बालों की झड़ने की एक बड़ी वजह हो सकती है।

गीले बाल

कुछ लोगों को रात में बाल धोना पसंद होता है जोकि आपके झड़ते बालों का कारण बन सकता है। रात में बाल धोना गलत नहीं है लेकिन गीले बालों में सोना गलत है क्योंकि सूखे बालों के अपेक्षा गीले बाल ज्यादा झड़ते हैं।

यह भी पढ़ें-इस एक टेक्नीक से अंदर हो जाएगा आपका पेट, मर मिटेंगी लड़कियां

तकिया

हर दो दिन में पिलो का कवर बदलना चाहिए। साथ ही सोते वक्त कॉटन के तकिए का न इस्तेमाल करें। क्योंकि इस तकिए पर सोने से सिर को घुमाने से बाल उलझ जाते हैं और टूटने लगते हैं। बालों को टूटने से बचाने के लिए सिल्क के तकिए पर सोने की सलाह दी जाती है।

कंघी करना

कई लोगों का मानना  है कि रात में बालों को कंघी करने से बाल शाइनी और चमकदार होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कंघी करने से हेयर स्ट्रैंड पर तनाव पड़ने लगता है जिसकी वजह से यह टूटने लगते हैं। इसलिए सोने ले पहले कभी भी कंघी नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-इस चीज की एक कली से दूर होंगी मर्दों की सारी समस्याएं

बालों को छुने से बचें

कुछ लोगों की आदत होती है कि खाली बैठे-बैठे अपने बालों को छुआ करते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए इससे बाल जल्दी उलझते हैं और टूटने लगते हैं।

जानिए गिरते बालों को कैसे रोकें-

अगर आप अपने गिरते और रूखे बालों से परेशान हैं तो आपको प्लास्टिक की नहीं, लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल करना चाहिए। लकड़ी की कंघी से आपके बाल झड़ना बंद हो जाते हैं और बालों में एक अलग सी चमक आ जाती है। तो चलिए जानते हैं लकड़ी की कंघी से और क्या-क्या लाभ मिलते हैं-

 

ग्रोथ

लकड़ी का इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाती है। साथ ही बाल मजबूत भी होते हैं। एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल करने से बाल डैमेज नहीं होते हैं। गीले बालों में लकड़ी की कंघी घुमाने से भी बाल किसी साधारण कंघी के इस्तेमाल के मुकाबले कम टूटते हैं।

 

 

बालों का टूटना

अक्सर बाल रूखे होने की वजह से उलझने लगते हैं। और उलझने के कारण बाल टूट जाते है। लकड़ी की कंघी इस्तेमाल करने से फ्रिक्शन कम होता हैं और बालों का टूटना कम होने लगता है।

ब्लड सर्कुलेशन

लकड़ी की कंघी स्कैल्प के लिए बहुत अच्छी होती है। इस कंघी से पैदा होने वाली गर्मी सिर में खून के प्रभाव को सुधारती है। और बालों की ग्रोथ बेहतर होती है। जिससे माइग्रेन आदि की समस्या नहीं होती है। जिन लोगों की स्कैल्प बहुत ज्यादा सेंसटिव होती है, तो उनके लिए लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद रहता है।

LIVE TV