योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी।

उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक आज यानी शाम को होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की अध्यक्षता में बैठक शाम को 4.30 बजे से लोक भवन में होगी। इस बैठक में इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2022- 23 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (Paddy MSP) पर धान, मक्का व बाजरा खरीद की नीतियों को मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही कैबिनेट चित्रकूट में रानीपुर वन्यजीव विहार को टाइगर रिजर्व (Ranipur Tiger Reserve) का दर्जा देने सहित कुछ अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम आज औद्योगिक विकास के साथ ही साथ नगर विकास विभाग तथा माध्यमिक शिक्षा समेत कई विभागों के अहम प्रस्ताव को मंजूरी देगी।

प्रदेश के दल के खिलाड़ियों से भेंट

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय खेलों (National Games 2022) में प्रतिभाग करने के लिए गुजरात रवाना होने वाले प्रदेश के दल के खिलाड़ियों से भेंट करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 3.30 बजे उनके सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग पर होगा। राष्ट्रीय खेल का आयोजन 29 सितंबर से गुजरात में होना है। जिसमें उत्तर प्रदेश के 395 खिलाड़ी 26 खेल स्पर्धाओं में अपना प्रदर्शन करेंगे।

LIVE TV