
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi Adityanath) ने तालिबान समर्थकों पर निशाना साधा है। गुरुवार को विधानसभा सत्र के दौरान सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कुछ लोग तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। वहां महिलाओं और बच्चों के साथ क्या क्रूरता की जा रही है। परन्तु कुछ लोग बेशर्मी से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। इन सभी के चेहरे एक्सपोज किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। माफियाओं की संपत्ति जब्त ही नहीं की है ध्वस्त भी की है। अब इन संपत्तियों पर गरीबों के लिए आवास का निर्माण किया जाएगा।

सीएम योगी ने कहा कि पंचायत चुनाव में 46 फीसदी महिला नेता और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में 56 फीसदी महिला नेता चुनी गईं। कुछ लोग (विपक्ष) बेशर्मी से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। और फिर वे महिला कल्याण की बात करते हैं, इन लोगों को बेनकाब किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ब्रज, काशी व अयोध्या क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। पहले भगवान राम, कृष्ण और महादेव का नाम लेना सांप्रदायिक माना जाता था पर अब खुद को रामभक्त साबित करने की होड़ लगी हुई है। यह हमारी जीत है। पहले भी कुंभ का भव्य आयोजन हो सकता था पर सरकारें डरती थीं कि कुंभ के लिए कुछ कर देंगे तो टोपी लगाकर मुबारकबाद नहीं दे पाएंगे।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi Adityanath) ने कहा कि। पिछले 5 साल के दौरान प्रदेश में बज़ट का दायरा लगभग दोगुना हुआ। आज हम लगभग 6 लाख करोड़ रुपये तक बज़ट के दायरे को पहुंचाने में सफल रहे हैं। बड़ी सोच, बड़े कार्य तो बज़ट का दायरा भी बड़ा होगा। उन्होंने कहा कि 2015-16 में उत्तर प्रदेश देश अर्थव्यवस्था में 6 नंबर पर था। उत्तर प्रदेश आज नंबर 2 की अर्थव्यवस्था बना है।

मुख्यमंत्री Yogi ने प्रदेश के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि यूपी सरकार का बजट पिछले पांच साल में दोगुना हो गया है। 24 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में ढाई लाख का बजट ऊंट के मुंह में जीरा साबित होता था। यही कारण था कि प्रदेश अर्थव्यवस्था में पिछड़ा हुआ था लेकिन अब यूपी निवेश के लिए सबसे अच्छे प्रदेशों में शामिल है।
प्रदेश में पिछले साढ़े चार साल में 2 करोड़ 94 लाख लोगों को विद्युत कनेक्शन दिया गया और 3 करोड़ 94 लाख लोगों को रसोई गैस के कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। ये सब बिना किसी की जाति व धर्म देखकर किया गया है। हम विकास में किसी से भेदभाव नहीं करते।
उन्होंने कहा कि यूपी में कोरोना के दौरान सबसे अच्छा कार्य किया है। प्रदेश में कोरोना की मृत्युदर सबसे कम व रिकवरी रेट सबसे ज्यादा है। कोरोना काल में प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध करवाया गया है। योगी ने बताया कि गरीबों को राशन देने के लिए 15 से 25 किलो वाले बैग उपलब्ध करवाए गए हैं। उनकी कीमत 45 से 48 रुपये है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा प्रदेश में सर्वाधिक बेरोजगारी के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने साढ़े चार लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी गई हैं। अकेले शिक्षा विभाग में माध्यमिक, उच्च व तकनीकी शिक्षा में डेढ़ लाख शिक्षकों की भर्ती की गई है।