दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री कहां है, जानकर होगा गर्व

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री वो जगह है जिसने सिनेमा के फैंस को कई उम्दा सितारे और कई यादगार और बेमिसाल फिल्में दी हैं। ये सिनेमा 100 के दशक से भी ज्यादा पुराना है और आज यह पूरी दुनिया में अपनी फिल्मों के लिए मशहूर है। आइए जानते है कि आजादी के 70 सालों में कितना बदला है भारतीय सिनेमा और कैसे बन गया ये दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री(World’s Biggest Film Industry)-

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की शुरुआत साल 1913 में “राजा हरिश्चंद्र” फिल्म से हुई थी। फिल्म इंडस्ट्री में आजादी के बाद कई बदलाव देखने को मिले। 1947 के बाद फिल्मनिर्माताओं ने सामाजिक मुद्दों को उजागर करती हुई फिल्मों का ज्यादा निर्माण किया। राज कपूर की आवारा (1951), जागते रहो (1956), गुरू दत्त की प्यासा (1957) और कागज के फूल (1959) और बिमल रॉय की सुजाता (1959) और बंदिनी (1963) उन चुनिंदा फिल्मों में से एक हैं। इन फिल्मों ने भारत को न केवल सामाजिक दिशा दिखाई, बल्कि अपने समय से आगे की सोच को भी बड़े पर्दे पर उतार दिया।

50-60 के दौर में भारतीय सिनेमा को उसके सुपरस्टार मिले। राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार, देव आनंद जैसी शख्सियतें इसी दौर की देन हैं। बॉलीवुड की छांव में धीरे-धीरे रिजनल सिनेमा ने भी अपना परचम लहराया। आज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री तमिल, तेलुगू, बंगाली, भोजपुरी, मराठी, गुजराती, मलयाली, इन सभी भाषाओं में फिल्में बनाती है।

भारत में तकरीबन सभी प्रदेशों की अपनी फिल्म इंडस्ट्री मौजूद है। भारत हर साल लगभग 1500-2000 फिल्में प्रोड्यूस करता है जो इसे विश्व की सबसे बड़ी इंडस्ट्री बनाते हैं। आज कल पूरी दुनिया में भारतीय फिल्मों की रीच है। भारतीय फिल्मों का सबसे बड़ा बाजार यूके, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और मीडिल ईस्ट हैं।

हॉलीवुड की फिल्में भले ही अपने यूनिक सब्जेक्ट और बड़े-बड़े सेट के लिए मशहूर हों लेकिन फिल्म प्रोडक्शन की तुलना में वो आज भी हमसे पीछे है। पूरी दुनिया में भारतीय सितारों के न जाने कितने फैंस मौजूद हैं। 60 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके शाहरुख खान पैसों के मामले में हॉलीवुड के टॉम क्रूज और टॉम हैंक्स से काफी आगें हैं। शाहरुख दुनिया के दूसरे सबसे अमीर एक्टर हैं। वहीं अमिताभ बच्चन, आमिर खान, रजनीकांत भी विदेशों में भारत की शान हैं।

यह भी पढ़े-भोजपुरी अदाकारा रानी चटर्जी ने खरीदी मर्सिडीज, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

LIVE TV