घरेलू चिकचिक से परेशान थी महिला, बच्चों संग किया सबसे खतरनाक काम

औरंगाबाद| बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को घरेलू विवाद में पत्नी ने अपने तीन बच्चों सहित कुएं में छलांग लगा दी। घटना में चारों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

बिहार के औरंगाबाद

पुलिस के मुताबिक, प्रेम नगर गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी और उसकी पत्नी नीला देवी (35) के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। कहा जा रहा है कि शुक्रवार सुबह भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।

बिहार के औरंगाबाद का मामला

इसके बाद नीला ने अपने तीनों बच्चों दो बेटों गोलू कुमार (10), पंकज कुमार (3) और बेटी दुर्गा कुमारी (5) के साथ गांव के एक गहरे कुएं में छलांग लगा दी। चारों की डूबने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : ‘नेतागीरी’ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, उम्मीदवारों को बतानी होगी परिवार की आय

मदनपुर के थाना प्रभारी सुभाष राय ने बताया कि घटना का कारण पति-पत्नी के बीच आपसी कलह को बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

उन्होंने बताया कि कुएं से शवों को बाहर निकाल लिया गया है। इस घटना से गांव के सभी लोग स्तब्ध हैं।

LIVE TV