महिला सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, जानें किस तथ्य को लकेर परेशान है पुलिस ?

राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस की एक महिला सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला सिपाही ने जान देने से पहले किसी परिचित से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी।

फोन पर बात करने के बाद उसने पहले अपने बाएं हाथ की नस काटी फिर दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को मौके से उसका सेलफोन मिला है। मृतका के शव के पास से किसी प्रकार के का कोई सुसाइट नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं पुलिस इस घटना को कई पहलुओं से जोड़ रही है।

आपको बता दें कि मूल रूप से आगरा जनपद के फतेहाबाद निवासिनी सरिता निषाद राजधानी के पीजीआई थाने में तैनात थी। वह एकतानगर में किराये के कमरे में रहती थी। उसने साल में 2021 पुलिस विभाग में नौकरी हासिल की थी। सरिता की पीजीआई थाने में पहली पोस्टिंग थी। सरिता आत्महत्या करने से पहले चार दिन की छुट्टी पर घर गई हुई थी।

शनिवार को वह पीजीआई थाने पर पुन: तैनाती के लिए लौटी थी। छुट्टी से लौटने के बाद सरिता ने आत्महत्या कर ली। जब आसपास के लोगों घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचित की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर लोगों से पूछताछ की इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने सिपाही के परिजनों को घटना की जानकारी दी है।

पीजीआई इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला सिपाही ने अपने बाएं हाथ की नस को ब्लेड से कम से कम 2 से 3 बार काटा है। हाथ की नस काटने के बाद उसने दुपट्टे से फंदा बनाकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस ने महिला सिपाही के कमरे को सील कर दिया है। वहीं घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर लैब में भेजा है।

गौरतलब है कि महिला सिपाही आत्महत्या करने पहले नस काटी और दर्द की असहाय पीड़ा झेलते हुए कैसे फांसी पर लटक गई, यह कदम सबको अचंभित कर दी है। आस-पास के लोगों इसे आत्महत्या नहीं अपितु हत्या मान रहे हैं। अब देखना यह है कि पुलिस कितने समय में जांच-पड़ताल कर इस संदिग्ध मौत से पर्दा कब उठाती है।

LIVE TV