कुएं में मिला महिला का शव, गांव में मचा हडकंप, जांच में जुटी पुलिस

अमित भार्गव

मथुरा। कोतवाली छाता के नौगांव की महिला नीतू उम्र 30 वर्ष का तरोली गाँब कुएं मे शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला। ग्रामीणों के अनुसार महिला मानसिक रूप से थी कमजोर। पहले भी इसी तरह घर से चली गई थी महिला। अब पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने में लग गई है।

कुएं में मिला महिला का शव

घटना छाता कोतवाली के तरौली गांव की है। जहां तरौली गांव की महिलाएं कुएं से पानी भरने गई थी। कुएं में जैसे ही पानी भरने लगी तो उन्हें एक युवती की शब कुए मे तैरता हुआ दिखाई दिया।

कुए में महिला के शव को तैरता देखकर महिलाओं की चीख पुकार निकल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने जब महिलाओ की चीख पुकार सुनी तो कुए के पास इकट्ठा हो गए।

ग्रामीणों ने कुएं में युवती के शव मिलने की सूचना छाता पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला। कुएं से महिला के शव को बाहर निकालने के बाद शिनाख्त नीतू पत्नी रामू निवासी नौगाँब के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें:- आय से अधिक संपत्ति के मामले में सपा पूर्व विधायक पर गिरी गाज, जिलाधिकारी के आदेश पर दर्ज हुई FIR

पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों से पुलिस ने पूछताछ की तो परिजनों ने बताया कि नीतू कल दोपहर  11 बजे से घर से गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी नीतू का उन्हें कोई सुराग नहीं लगा।

जबकि ग्रामीणों की मानें तो महिला पहले भी एक दो बार इस तरह घर गायब हो चुकी है। जो मानसिक रूप से कुछ कमजोर थी।

यह भी पढ़ें:- जिला कारागार में कैदी ने आग लगाकर दी जान, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

वहीं पुलिस की मानें तो पुलिस महिला की मौत के पीछे की वजह पारिवारिक कलह बता रही है। फिर भी पुलिस युवती मौत के पीछे की वजह जानने के सुराग में लगी हुई है कि युवती ने आत्महत्या की है या किसी ने हत्या कर युवती के शव को कुएं में डाल दिया है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV