उन्नाव में पार्षद ने महिला से किया रेप, बनाया वीडियो और…

लखनऊ। पूरे देश में इन दिनों उन्नाव की चर्चा है। यहां एक दबंग विधायक पर महिला ने रेप का आरोप लगाया है। यह मामला अब सीबीआई देख रही है। लेकिन इस बीच उन्नाव में एक और रेप पीड़िता सामने आई है। इस बार रेप का आरोप एक पार्षद पर लगा है।

उन्नाव

घटना उन्नाव के सफीपुर की है। महिला का आरोप है कि उसके साथ एक पार्षद इमरान ने दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके साथी ने वीडियो बना ली। इस वीडियो के जरिए वह ब्लैकमेल करते हैं।

पीड़िता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मामले में शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी अभी खुलेआम घूम रहा है। उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

मामले में पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में हर पहलू की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि, उन्नाव इस समय एक रेप कांड को लेकर पूरे देश में चर्चा का विषय का बना हुआ है। बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ रेप का आरोप लगाकर एक महिला और उसके परिवार ने सीएम योगी आवास के सामने खुदकुशी की कोशिश की थी। इसके बाद यह मामला सबकी नजर में आ गया है।

LIVE TV