आगरा के मकबरे का आखिर क्या है छिपा हुआ रहस्य

आगरा में विश्व का सांतवा अजूबा माने जाने वाला ताजमहल स्थित है। भारत का यह शहर पर्यटन की नजर में सबसे खास माना जाता है। भारत के इतिहास इस स्थान के काफे अनसुने पन्नों को दर्शाता है। मुगलकाल के दौरान यहां पर कई संरचाओं का निर्माण किया गया था। यहां पर कई शानदार आकर्षण मौजूद है। जो विश्व का सांतवा अजूबा माना जाता है। इस एकमात्र स्मारक को देखने लिए यहां रोजाना पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है। आज हम आपको इस शहर के सबसे अलग अजूबों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ताजमहल

अकबर का मकबरा

अकबर का मकबरा, आगरा के सिकंदरा में स्थित है, और माना जाता है कि इसका निर्माण 17वीं शताब्दी में अकबर ने स्वयं करवाया था। हालांकि इस मकबरे की संपूर्ण सरंचना को अकबर के बेटे ने पूरा किया। यह मकबरा मुगलकालीन वास्तुकला का अनूठा उदाहरण है। आगर भ्रमण पर निकले पर्यटक इस प्राचीन संरचना को देखना पसंद करते हैं। खासकर दीवारों की गई बारीक नक्काशी आगंतुकों को काफी ज्यादा प्रभावित करती है। मकबरे का हर एक कोना देखने लायक है। यहां मौजूद मेहरावे और मीनारे कारीगर की दक्षता को भली भांति प्रदर्शित करती हैं। वैसे इस मकबरे से एक ऐसा रहस्य भी जुड़ा है, जिसके बारे में अधिकांश लोगों को नहीं पता। क्या आप जानते हैं भले ही यह अकबर का मकबरा है, लेकिन इस मकबरे में अकबर की अस्थियां मौजूद नहीं है। इसके पीछे की भी एक अनकही कहानी जुड़ी है। इतिहास से जुड़े पन्नों के मुताबिक यह मकबरा कभी किसी जाट शासक द्वारा लूटा गया था, जिसने अकबर की कब्र से उसकी अस्थियां निकालकर आगरे की गलियां में घूमाईं थी, क्योंकि वो पिता का बदला लेना चाहता था। यह अकबर से जुड़ा एक महत्वपूर्ण स्थल आपको यहां जरूर आना चाहिए।

यह भी पढ़ें- आज का पंचांग, 17 अक्टूबर 2018, दिन- बुधवार

क्यों आएं मकबरा देखने ?

इतिहास के जानकारों और इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों के लिए आगरा एक बहुत ही शानदान स्थान है। यहां पर मुगलशासन काल के कई ऐतिहासिक संरचानाएं मौजूद हैं। यहां की यात्रा आपके लिए कई यादगार पलों को समेटने के काम आएंगी। इसमें ताजमहल सबसे खास है।

आने का सही समय

ग्रीष्मकाल के दौरान आगरा काफी ज्यादा गर्म रहता है, इसलिए आप यहां का प्लान अक्टूबर से लेकर फरवरी के मध्य का बना सकते है। इस दौरान यहां का मौसम काफी मनमोहक बना रहता है, और आप आराम के अकबर के मकबरे के साथ शहर की अन्य संरचनाओं को देख सकते हैं। हालांकि आगरा एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, और यहां सालभर पर्यटकों का आगमन लगा रहता है।

LIVE TV