दिल्ली में होश उड़ाने वाला मौसम, दोपहर बाद आ सकती है आंधी

नई दिल्ली| राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह गर्मी रही और यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी और दोपहर या शाम के बाद धूल भरी आंधी आने की संभावना है।”

राजधानी दिल्ली

यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा : कुशीनगर में ट्रेन से टकराई स्कूली वैन, 11 बच्चों की मौत

अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 29 फीसदी दर्ज की गई।

वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 38.6 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज सेल्सियस दर्ज किया गया था।

LIVE TV