
देश के ज्यादातर हिस्सों में लोगों को गर्मी परेशान कर रही है। इस बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में अधिकतम तामपान 40 डिग्री या उससे भी ऊपर जा रहा है। वहीं दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की बात भी सामने आ रही है। लगातार मौसम विभाग की ओर से अपडेट दिया जा रहा है कि पश्चिमी राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में आज यानी कि शनिवार 13 मई को हीटवेव की स्थिति रह सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इस बीच नई दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि नई दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से भी ज्यादा रह सकता है। आईएमडी की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, अंडमान-निकोबार और त्रिपुरा में कम बारिश देखने को मिल रही है। वहीं जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, गिलगित बाल्टिस्तान और केरल में मध्यम बारिश दिख रही है। वहीं अगर हीटवेव की बात की जाए तो पश्चिमी राजस्थान, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और तटीय आंध्र प्रदेश के लोगों को इन दिनों लू का सामना करना पड़ रहा है।
तूफान को लेकर क्या है अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे साल 2023 के पहले चक्रवात का असर पश्चिम बंगाल के तटों पर नजर नहीं आएगा। इसी के चलते बंगाल में मौसम विभाग के द्वारा कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है। वहीं ओडिशा में भी चक्रवात को लेकर कोई अलर्ट सामने नहीं आया है। हालांकि मछुआरे से यह जरूर अपील की गई है कि वह 14 मई तक समुद्र तट पर न