हिमाचल में पूरा हुआ मतदान, टूट गया पिछला रिकॉर्ड

हिमाचल प्रदेशशिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सत्ता बचाने के लिए तो वहीं भाजपा सत्ता में 5 साल बाद वापसी करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा चुकी हैं। राज्य में गुरुवार (9 नवंबर) को संपन्न हुए चुनाव में जनता ने 68 सीटों पर खड़े 337 उम्मीदवार की किस्मत कैद कर दी है। हिमाचल में हुए मतदान में कुल 74 प्रतिशत वोटिंग हुई है जोकि पिछले चुनाव की तुलना में एक प्रतिशत ज्यादा रही। बता दें कि 2012 में हुए चुनाव में कुल 73.5 प्रतिशत वोट डाले गए थे।

सुबह 8 बजे से शुरू हुई धीमी रफ्तार में वोटिंग ने 2 बजे आए मतदान प्रतिशत के परिणाम में रफ्तार दिखाई। हालाकि 2012 के विधान सभा चुनाव की तुलना में वोटिंग कम रही। प्रदेश में अब तक कुल्लू में सर्वाधिक 71 फीसद मतदान हुआ है। वहीं हिमाचल प्रदेश के किन्नाैर में देश के वर‍िष्ठतम वोटर श्याम शरण नेगी ने भी वोट डाल कर देश के प्रति अपने कर्तव्य का बखूबी पालन किया।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में हमेशा मतदान प्रतिशत अन्य राज्यों से अधिक रहा है। चाहे जितना भी दुर्गम क्षेत्र हो लोग अपने अधिकार का इस्तेमाल करते रहे हैं। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

राज्य के सभी 68 निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है। मैदान में 62 विधायकों सहित 337 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

हिमाचल की सत्ता पर कौन होगा काबिज़, तय करेंगी ये 8 सीटें

दोपहर 2 बजे तक 54.09 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। वोटिंग शाम 5 बजे तक होगी। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 12 बजे तक 28.6% वोटिंग हुई थी।

राज्य में पहली बार वोटिंग के लिए VVPAT मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है। 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग 10 बजे तक 13.74% ही हुई। 12 बजे तक 28.6% वोटिंग। वहीं जब 2 बजे के आंकड़े आए तो रंग बदल चुका था और वोटिंग प्रतिशत 54.09% तक हो गया था।

गुजरात चुनाव से पहले बढ़ी विजय रूपानी की मुश्किलें, लगा 15 लाख का जुर्माना

वहीं, प्रदेश में चुनाव आयोग के दावों के विपरीत आज कई स्थानों पर ईवीएम मशीनें खराब हो गईं। जिससे मतदान में रूकावट आई। ईवीएम मशीनें खराब होने से जहां मतदाताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। इन्हीं में से एक सिरमौर जिले के राजगढ के सैर मनोण मतदान केंद्र में पांच बजे के बाद भी लगभग सौ वोटर कतार में हैं। उन्हें पर्चियां दी जा रही हैं।

बिलासपुर के तेलग बूथ में हंगामा मशीन खराब होने पर हंगाम हुआ। पोलिंग बूथ के बाहर ही नारेबाजी भी हुई। जिसके चलते काफी देर तक स्थिति तनावपूर्ण रही। लेकिन मौके पर मौजूद प्रशासन ने माहौल बिगड़ने नहीं दिया।

LIVE TV