हिमाचल की सत्ता पर कौन होगा काबिज़, तय करेंगी ये 8 सीटें

हिमाचल चुनावशिमला। हिमाचल प्रदेश का चुनावी बिगुल बज चुका है। इस विधानसभा चुनाव में जहां वीरभद्र सिंह के लिए राज्य का मुख्यमंत्री बने रहने का एक और मौका होगा वहीँ भाजपा उम्मीदवार और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रेमकुमार धूमल और भाजपा के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला साबित होने वाला है।

वैसे तो सुबह से ही मतदान के लिए लोग भारी संख्या में लोग आ रहे है। लेकिन इस राजनीतिक सरगर्मी के बीच आइये कुछ सीटों के समीकरण के बारे में चर्चा करते हैं।

इन आठ सीटों से राज्य के दिग्गज खिलाड़ी मैदान में है। आमतौर पर राज्य में बीते दो दशक के दौरान किसी पार्टी को दोबारा सरकार बनाने के लिए नहीं चुना गया है।

बता दें राज्य में मौजूदा सरकार कांग्रेस की है और ‘राजा’ वीरभद्र सिंह के हाथ में सत्ता की कमान है।

जहां कांग्रेस की कोशिश एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने की है। वहीं केन्द्र में सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी ने भ्रष्टाचार को अहम मुद्दा बताते हुए किसी राज्य के चुनाव में पहली बतौर मुख्यमंत्री पद का दावेदार प्रेम कुमार धूमल को सामने किया है।

प्रदूषण के चलते फिर लागू होगा ऑड-इवन फॉर्मूला

धूमल की दावेदारी के बाद कांग्रेस ने राज्य में जीएसटी और नोटबंदी से पैदा हुए आर्थिक मंदी को मुद्दा बनाने की कोशिश की है।

राज्य के चुनावों में ये 8 विधानसभा सीटें बेहद अहम हैं। इन सीटों पर दोनों पार्टी से वीआईपी उम्मीदवार मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। इन सीटों पर हार-जीत से तय ह्जो जायेगा कि इस बार राज्य में सत्ता की बागडोर किसके हाथ लगेगी।

दारंग- इस सीट पर कांग्रेसी नेता और मंत्री कौल सिंह ठाकुर का मुकाबला बीजेपी के जवाहर ठाकुर से है। कौल सिंह ने इस सीट पर 1977 के बाद से 9 चुनावों में उतरे हैं और कुल 8 बार जीत दर्ज की है।

मंडी- बीजेपी ने इस सीट सुखराम के पुत्र पूर्व कांग्रेस नेता अनिल शर्मा को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला मौजूदा सरकार ने मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर से है।

सुजानपुर- इस विधानसभा सीट से बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार प्रेम कुमार धूमल मैदान में हैं। धूमल का मुकाबला कांग्रेसी नेता राजिन्द्र सिंह से है।

कारसोग- कारसोग राज्य में रिजर्व सीट है। यहां से कांग्रेसी दलित नेता मनसा राम मैदान में हैं। इस सीट से मनसा राम का यह 11 वां चुनाव है। उनके मुकाबले इस सीट पर बीजेपी के हीरा लाल मैदान में हैं।

हिमाचल प्रदेश चुनाव : 2 बजे तक 54.09% वोटिंग

शिमला (ग्रामीण)- यह विधानसभा सीट कांग्रेस के दिग्गज नेता और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का सबसे सुरक्षित किला है। इस बार इस सीट से वीरभद्र सिंह ने अपने बेटे विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा है। जिनका मुकाबला बीजेपी नेता प्रमोद शर्मा कर रहे हैं।

अर्की- इस सीट पर राज्य के मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेसी वीरभद्र सिंह मैदान में हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी के रत्तन पाल सिंह से है।

पालमपुर- इस सीट से बीजेपी के दिग्गज नेता इंदू गोस्वामी मैदान में हैं। उनके मुकाबले बीजेपी के ही बागी नेता प्रवीन कुमार मैदान में हैं।

नादौन- इस विधानसभा सीट से कांग्रेस के दूसरे दिग्गज नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू मैदान में हैं। उनका मुकाबला बीजेपी नेता विजय अग्निहोत्री से है।

राज्य में पिछले चुनावों का आंकड़ा देखकर साफ संकेत है कि मौजूदा चुनाव में दोनों दल एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। जहां बीजेपी अध्यक्ष का दावा है कि वह 68 में से 50 सीटों पर जीत हासिल करने जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने लिए कोई कसर नही छोड़ रही है। राज्य के इस सियासी हुंकार पर सभी की नज़रें बनी हुई हैं।

LIVE TV