जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिये वनाग्नि प्रशासन सतर्क

रिपोर्ट- आलोक रावत

पौड़ी। जंगलों की आग ने एक बार फिर से ताडंव मचाना शुरू कर दिया है। जिससे हजारो हैक्टेयर वन संम्पदा जल कर खाक हो रही है। साथ ही सबसे ज्यादा नुकसान जंगल में रहने वाले जानवरो और पक्षीयों को हो रहा है। क्योकी जंगलो की आग से जानवर और पक्षीयो के आशीयाने भी नष्ट हो गए है।

आग पर काबू

दरअसल पौड़ी में लगातार वनाग्नि का तांडव जारी है। जिसमें अब तक जिला मुख्यालय में ही 700 हैक्टीयर से अधिक वनक्षेत्रों खाक हो चुका है। साथ ही लाखों की वनसम्पदा को भी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में जिला प्रशासन ने जनपद मुख्यालय व आस पास के क्षेत्रों में आग की घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की तैयारी शुरू कर दी है।

इसके लिए जिलाधिकारी सुशील कुमार ने मुख्यालय के आस पास के क्षेत्रों के अपराधिक घटनाओं में 50 अज्ञातों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा दी गयी है। उन्होंने कहा कि वनों में आग लगाने वाले शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही है। इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी ने वनाग्नि प्रभावित डोभ श्रीकोट, गडोली, तल्ली रांई व मल्ली रांई, बैंग्वाड़ी आदि क्षेत्रों में वनों में आग लगाने वाले 10-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

यह भी पढ़े: मसूरी में हुई मानवाधिकार संस्थान की मीटिंग, समुचित न्याय दिलाने का लिया संकल्प

जिलाधिकारी ने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को इन गांवों के अपराधिक घटनाओं में संलिप्त अज्ञात लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही लोगांे से वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिये सहयोग की उम्मीद की है।

LIVE TV