
श्रीलंका और भारत के बीच टेस्ट सीरीज 04 मार्च 2022 से मोहाली में शुरू होगी। इस मैच से विराट 100 टेस्ट खेलने वाले 12वें खिलाड़ी बन जाएंगे| जबकि,100वें टेस्ट के बाद खेल पाना सभी खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं रहा है| भारत के लिए अब तक 100 टेस्ट खेलने वाले सभी 11 खिलाड़ियों में पाँच खिलाड़ी ऐसे है की जो 100वां मैच खेलने के बाद 20 मैच भी नहीं खेल पाए और उनका टेस्ट करिअर हमेशा के लिए समाप्त हो गया| ऐसे में विराट को सबसे उम्मीद है की वो अपने 100वें मैच में अच्छा प्रदर्शन करे|

राहुल द्रविड ही ऐसे खिलाड़ी है,जिन्होंने अपने 100 वें टेस्ट के बाद 150 से ज्यादा मैच खेल पाएं है| सचिन तेंदुलकर ने भी अपने 100 वें मैच के बाद काफी याचा प्रदर्शन किया था और जमकर रन बनाए थे |
यंहा हम बता रहे है की भारत के लिए 100 टेस्ट खेलने के बाद हर खिलाड़ी का करिअर कैसा रहा है|
सचिन तेंदुलकर
भारत के लिए 200 टेस्ट खेलने वाले तेंदुलकर ने 329 टेस्ट पारियों में 53.78 के औसत से 15921 रन बनाए है| तेंदुलकर जी का सबसे सर्वोच्च स्कोर नाबाद 248 रन रहा है| इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले से 51 शतक और 61 अर्धशतक निकले हैं| और यहीं नहीं सचिन ने 46 विकेट भी अपने नाम किए है| सचिन आज भी सबसे जड़ रन और सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं|

100वें मैच के बाद उसके आखिरी 100 मैचों में 49.77 के औसत से 7516 रन बनाए है| इस दौरान सचिन ने अपने करिअर का सबसे बड़ा व नाबाद 248 रन भी बनाया है| इनके करिअर के 100वें मैच में इन्होंने 51 में से 21 शतक बनाए है|
राहुल द्रविड़
भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ ने 164 टेस्ट की 286 पारियों द्रविड़ ने 52.31 के औसत से 13288 रन बनाए है| इस दौरान उन्होंने 36 शतक और 63 अर्धशतक अपने बल्ले से निकाले है| उनका सर्वोच्च स्कोर 270 रन रहा है|

जबकि 100वें मैच के बाद से द्रविड़ के प्रदर्शन में भी गिरावट नजर आने लगी| उन्होंने 64 मैचों में 44.66 के औसत से 4735 रन बनाए व 14 शतक लगाए है| हालांकि शुरुवात के 100 मैचों में उन्होंने 57.79 के औसत से 8553 रन बनाए थे और उनके बल्ले से 22 शतक निकले थे|
वीवीएस लक्ष्मण
वीवीएस लक्ष्मण ने अपने करिअर के 225 पारियों में 45.97 के औसत से 8781 रन बनाए है| उन्होंने अपने करिअर में 17 शतक और 56 अर्धशतक बनाए है| अब तक के करिअर में लक्ष्मण 34 बार नॉट आउट रहे है| वे पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते थे, इसलिए उनके नाम शतक कम है| लक्ष्मण का सबसे बड़ा स्कोर 281 रन का है|

100वें मैच खेलने के बाद लक्ष्मण ने सिर्फ 34 मैच ही खेले, लेकिन कमाल की बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया| उन्होंने 48 के औसत से 2400 रन बनाए| इनके इसमे 4 शतक भी शामिल है और उनके करिअर की औसत 45.97 ही है|
100वें टेस्ट मैच में क्या खास कर पाएंगे विराट
विराट ने भी अपने 100वें टेस्ट से पहले ही खराब प्रदर्शन किया है| अभी तक पिछले दो सालों से उनके बल्ले से कोई शतक नहीं निकला है| ऐसें में लगता है की विराट भी 100वें मैच के बाद से इनको अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा| अपने टेस्ट करिअर में कोहली ने अबतक 99 मैच में कुल 27 शतक लगा चुके है| इसमे 7 दोहरा शतक हैं| अबतक उनका टेस्ट में 50.39 का औसत रहा है| अभी तक उनके कुल 7962 रन बन चुके है| अगर विराट सचिन की तरह फॉर्म में वापसी नहीं करते है तो शायद उनका करिअर भी हरभजन और सहवाग की तरह समाप्त हो जाएगा|