Video: सलमान की आवाज पर फिदा हुए लंदनवाले, दिखा ऐसा नजारा

सलमान का द-बैंग टूरमुंबई। सलमान खान ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ के आबू धाबी शेड्यूल की शूटिंग पूरी की है। शूटिंग पूरी करने के बाद इन दिनों वह लंदन में हैं। सलमान का द-बैंग टूर लंदन में चल रहा है। सलमान का द बैंग टूर का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देख सलमान के सभी फैन पागल हो जाएंगे।

बर्मिंघम से सलमान के द-बैंग टूर का एक वीडियो सोशल मी‍डिया पर काफी वायरल हो र‍हा है। इस वीडियो को लाइका रेडियो नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

इस वीडियो में सलमान गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान वही गाना गा रहे हैं, जो उन्‍होंने फिल्म हीरों में गाया था।

 यह भी पढ़ें: बॉलीवुड से कुछ यूं निकलीं पीएम मोदी के जन्मदिन की बहारें

वीडियो में साफ पता चल रहा है कि सलमान की अवाज का जादू लंदन में भी कमाल दिखा रहा है। उनका स्‍टेज पर पहुंचने से लेकर और गाना गाने तक लोगों के शोर का तालियों की गड़गड़ाहट में बदलना सलमान के क्रेज का सबूत है।

 यह भी पढ़ें: अब छोटी तपस्‍या की तस्‍वीरें आई सामने, दिखती हैं पहले से ज्‍यादा खूबसूरत

यह वीडियो बताता है कि सिर्फ अपने देश में ही नहीं बाहर भी सलमान के लाखों दीवाने हैं। हालांकि वायरल हो रहा वीडियो महज 14 सेकंड्स का है। सलमान के फैन्स को पूरे वीडियो का बेसब्री से इंतजार है।

बता दें, सलमान के अलावा कई बॉलीवुड हस्‍तियां उनके द-बैंग टूर का हिस्‍सा हैं। इसमें सोनाक्षी सिन्‍हा, डेज़ी शाह जैसे नाम शामिल हैं। सलमान 10 साल बाद लंदन केसी कॉन्‍सर्ट के चलते गए हैं।

 

LIVE TV