गिफ्ट में बिल्कुल न दें ये चीजें, आ सकती है सिर-फुटव्वल की नौबत

गिफ्ट लेना और देना किसे अच्छा नहीं लगता है। लेकिन कभी-कभी आपका लिया गिफ्ट आपके लिए मुसीबत भी खड़ी कर सकता है। हमारे वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजें बताई गई हैं, जिनको कभी किसी को भी गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए। अगर आपको कोई ऐसी चीजें देता है तो समझ लीजिएगा कि वो आपका बुरा चाहता है। हम आपको उन चीजों से रूबरू कर रहे हैं, जिन्हें कभी किसी को नहीं देना चाहिए।

गिफ्ट

भगवान की मूर्ति

कभी किसी को भगवान की मूर्ति उपहार में नहीं देनी चाहिए। ऐसा करने से भगवान नाराज हो जाते हैं।

घड़ी

कहा जाता है कभी किसी को गिफ्ट में घड़ी नहीं देनी चाहिए क्योंकि यह समय बताने के साथ साथ आपके अच्छे बुरे वक्त को भी निर्धारित करती है। अगर किसी को गिफ्ट में घड़ी देते हैं तो यह उसकी प्रगति में बाधा बनने का काम करती है।

रुमाल

किसी को रुमाल देना परिस्थितियों का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए कभी किसी को रुमाल गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। माना जाता है रुमाल गिफ्ट में देने से लेने और देने वाले के बीच रिश्ते में करवाहट आ जाती है।

नुकीली चीजें

नुकीली चीजों को नकारात्मक प्रभाव वाला माना जाता है। चाकू या कैंची जैसी नुकीली वस्तुएं जब भी अग्नि तत्व (रसोई घर) से बाहर आती हैं तो ये उस विशेष स्थान पर अपना नकारात्मक प्रभाव बनाती हैं। और ऐसी चीज को गिफ्ट करना अशुभ माना गया है।

कारोबार से जुड़ी चीजें

माना जाता है कि अगर आप अपने काम से जुड़ी कोई वस्तु किसी को देते हैं तो आपका सौभाग्य भी गिफ्ट के साथ उनके साथ ही चला जाता है। ये चीजें उपहार में देने पर आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

 

LIVE TV